Thursday, 16 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sunny Deol की Jaat पर विवाद क्यों? जानें रिलीज के 6 दिन बाद किस सीन पर बवाल

सनी देओल की 'जाट' पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगे हैं। यहां तक की मूवी को बैन करने की मांग भी उठा दी गई है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

---विज्ञापन---

Jaat Controversy: बॉलीवुड स्टार सनी देओल की मूवी ‘जाट’ लगातार सुर्खियां बटोर रही है। जहां मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है तो वहीं दूसरी और मूवी के एक सीन पर विवाद छिड़ गया है। फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने के 6 दिन बाद ये बवाल मचा है। विशेष समुदाय ने ‘जाट’ पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का संगीन आरोप लगाया है। वहीं मूवी को बैन करने की भी मांग उठाई जा रही है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर मूवी के किस सीन पर विवाद छिड़ा है?

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड का फेमस लव ट्रायंगल: जब लारा, केली और डीनो की अधूरी मोहब्बत ने बदली दोस्ती की तस्वीर

---विज्ञापन---

मूवी पर लगे संगीन आरोप

‘गदर 2’ की सफलता के बाद सनी देओल अपनी एक्शन मूवी ‘जाट’ को सिनेमाघरों में लेकर आए हैं। फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। वहीं इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार मूवी पर क्रिश्चियन समुदाय के लोगों ने उन पर संगीन आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मूवी के एक सीन में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया है।

---विज्ञापन---

किस सीन पर बवाल?

दरअसल फिल्म के एक सीन में रणदीप हुड्डा हाथ में हथियार लिए चर्च में भगवान ईसा मसीह के आगे उनकी मुद्रा में खड़े हैं। वहीं चर्च में फाइट सीक्वेंस भी दिखाए गए हैं, जो काफी खून-खराबा वाले हैं। क्रिश्चियन समुदाय का मानना है कि फिल्म के मेकर्स ने जानबूझकर ये सीन्स फिल्म में दिखाए हैं। अब उन्होंने मूवी को बैन करने की मांग उठाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईसाई समुदाय ने जालंधर कमिश्नरेट से शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही मेकर्स की गिरफ्तारी की मांग भी की है।

---विज्ञापन---

मूवी की अभी तक की कमाई

बता दें मूवी 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं 100 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने 53.67 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं पहले दिन मूवी ने 9.5 करोड़ की कमाई की। ये कमाई बीते रविवार को काफी बढ़ती दिखी। मूवी ने रविवार को 14 करोड़ की धमाकेदार कमाई की। मूवी की कास्ट की बात करें तो सनी देओल के साथ-साथ मूवी में रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह मुख्य भूमिका में हैं।

यह भी पढ़ें: बिग बॉस फेम कंटेस्टेंट की दरियादिली, जरूरतमंद परिवार को दिया रोटी-कपड़ा-मकान; फैंस ने लुटाया प्यार

---विज्ञापन---
First published on: Apr 16, 2025 12:14 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola