Wednesday, September 27, 2023
-विज्ञापन-

जहीर इकबाल के साथ डिनर डेट पर निकलीं सोनाक्षी सिन्हा, कपल को देख पैपराजी ने कर दिया ऐसा कमेंट

Sonakshi Sinha With Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा अपने काम के साथ ही साथ अपनी निजी जिंदगी के लिए भी अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं।

Sonakshi Sinha With Zaheer Iqbal: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने काम के साथ ही साथ अपनी निजी जिंदगी के लिए भी अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। जिस साल से एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में कदम रखा है तब से लेकर अब तक उनका नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है। इस कड़ी में एक बार फिर एक्ट्रेस का नाम लोग उनके को-स्टार और एक्टर जहीन इकबाल के साथ जोड़ रहे हैं। अब हाल ही में दोनों को रेस्टोरेन्ट के बाहर स्पॉट किया गया जहां दोनों डिनर डेट के लिए पहुंचे थे। दोनों को साथ देख एक बार फिर सोशल मीडिया पर दोनों के रिलेशनशिप ने तेजी पकड़ ली है।

डिनर डेट पर निकला कपल (Sonakshi Sinha With Zaheer Iqbal)

दरअसल पिछले कुछ वक्त से सोनाक्षी सिन्हा को एक्टर जहीन इकबाल के साथ देखा जा रहा है। कभी अवॉर्ड शो तो कभी किसी इवेंट या पार्टी में अक्सर दोनों को पैपराजी ने साथ में ही स्पॉट किया है। ऐसे में दोनों के रिलेशनशिप की खबरें खूब तूल पकड़ चुकी हैं। हालांकि दोनों ही स्टार्स ने कभी अपनी रिलेशनशिप पर कोई कमेंट नहीं किया और न इसे कोई टैग दिया लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स से लेकर पैपराजी तक दोनों के रिलेशनशिप को लेकर कमेंट करते देखे गए हैं।

रेस्टोरेंट के बाहर हुए स्पॉट

अब हाल ही में दोनों को एक बार फिर मुंबई में एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों को साथ देख पैपराजी ने उन पर जमकर कमेंट किए। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखने को मिल रहा है कि बीती रात सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को डिनर डेट पर साथ नजर आते हैं।

कूल लुक में नजर आए कपल

इस दौरान पैपराजी को देख सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर के साथ खूब पोज दिए। दोनों को साथ देख पैपराजी ने उन्हें खूब कॉम्पलीमेंट्स दिए। पैपराजी ने तो यहां तक कह दिया कि जोड़ी अच्छी लग रही है। लुक की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा ने काले रंग का टॉप और नीली डेनिम जींस पहनी थी। वहीं जहीर इकबाल ने इस दौरान चेकर्ड शर्ट और ब्लू डेनिम जींस पहनी थी।

Latest

Don't miss

Kaun Banega Crorepati: क्या तेजिंदर कौर बनेंगी सीजन 15 की नई करोड़पति?

Kaun Banega Crorepati: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh...

Divyanka Tripathi Injured: एक हादसे में घायल हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, फैंस की बढ़ी टेंशन

Divyanka Tripathi Injured: टीवी जगत का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी...

Jawan Box Office Collection Day 20: सिनेमाघरों पर ‘जवान’ का गदर जारी, 20वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर दिखाया जलवा

Jawan Box Office Collection Day 20: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि क्यों...

Gadar 2 Day 46 Box Office Collection: ‘गदर 2’ का क्रेज हुआ कम, अब सिर्फ 150 रुपये में देखें फिल्म, जानें 46वें दिन फिल्म...

Gadar 2 Day 46 Box Office Collection: सनी देओल (Sunny Deol) अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर  ऐसा गर्दा उड़ाया...

Rahul Dev Birthday: पिता पूर्व कमिश्नर, बेटे ने विलेन बन कमाया नाम, क्राइम लिस्ट देख गिनती जाएंगे भूल

Rahul Dev Birthday: अपने विलेन रूप से लोगों के दिल में दहशत पैदा करने वाले राहुल देव (Rahul Dev) का आज जन्मदिन है। 27...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here