Shehnaaz Gill New Film: शहनाज गिल अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, बिग बॉस 13 के बाद से शहनाज को घर-घर में लोग पहचानते हैं। शहनाज गिल सिंगर और एक्ट्रेस हैं। पंजाबी के साथ बॉलीवुड में भी सलमान खान की फिल्म से वो अपना एक्टिंग डेब्यू कर चुकी हैं। ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली शहनाज गिल के फैंस के लिए खुशखबरी आई है, क्योंकि सबकी फेवरेट सना की एंट्री एक हिट फिल्म के सीक्वल में हो गई है। ये जानकारी खुद शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर फैंस को दी है।
यह भी पढ़ें: Karisma Kapoor के पूर्व पति की अधूरी रह गई ये ख्वाहिश, दोस्त ने किया खुलासा
इस हिट फिल्म के सीक्वल में दिखेंगी शहनाज
शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है और एक्टर के साथ क्लैपबोर्ड पकड़े फोटो भी शेयर की है। शहनाज गिल ने क्लिपबोर्ड पकड़े फोटो शेयर की है, जिसमें उनके साथ फिल्म के हीरो भी दिख रहे हैं। दरअसल, शहनाज गिल पंजाबी फिल्म स्टार गिप्पी ग्रेवाल की अगली फिल्म ‘सिंह वर्सेज कौर 2’ में नजर आने वाली हैं, जो फिल्म ‘सिंह वर्सेज कौर’ का सीक्वल है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
सुरवीन चावला का काटा पत्ता!
साल 2013 में आई फिल्म’सिंह वर्सेज कौर’ में एक्ट्रेस सुरवीन चावला की जोड़ी एक्टर गिप्पी ग्रेवाल के साथ देखने को मिली थी। मगर अब फिल्म के सीक्वल में लगता है कि शहनाज गिल ने सुरवीन चावला की जगह ले ली है और अब वो गिप्पी के साथ रोमांस फरमाती नजर आएंगी। वैसे गिप्पी ने कुछ समय पहले ही फिल्म ‘सिंह वर्सेज कौर 2’ का ऐलान किया था।
इन फिल्मों में नजर आईं शहनाज गिल
शहनाज गिल के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वो आखिरी फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ है, जो 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर, कुशा कपिला, डॉली सिंह और शिबानी बेदी भी लीड रोल में थीं। इससे पहले, शहनाज को साल 2021 में पंजाबी मूवी ‘हौसला रख’ में देखा गया था।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: थियेटर के बाद OTT पर गदर काटने आ रहें अजय देवगन, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी Raid 2?