Shahrukh Khan Favorite Co-Star: बॉलीवुड के ‘किंग खान’ शाहरुख खान ने अपने 30 साल से ज्यादा के करियर में कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है। जब ज्यादातर हीरो अपनी छवि को लेकर सतर्क रहते थे, तब भी शाहरुख ने मल्टीस्टारर फिल्मों और नेगेटिव किरदारों को निभाने से परहेज नहीं किया। यही जुनून उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में आगे बढ़ाता रहा और वो ‘किंग ऑफ रोमांस’ बन गए। किंग खान ने रानी मुखर्जी और काजोल के साथ कई सुपरहिट मूवीज दी हैं। इसके बाद भी शाहरुख का फेवरेट को-स्टार कोई और ही है। करण जौहर ने इसका खुलासा किया। आइए आपको भी बताते हैं आखिर कौन है उनका फेवरेट को-स्टार?
इन स्टार्स के साथ किया काम
शाहरुख ने माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय बच्चन, काजोल, रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण, जूही चावला और कई अन्य एक्ट्रेसेस के साथ काम किया है। ऐसे में ज्यादातर लोग सोचते हैं कि उनकी फेवरेट को-स्टार काजोल, रानी मुखर्जी या जूही चावला होंगी। लेकिन असली जवाब सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Netflix पर Pushpa 2 ने स्ट्रीम होते ही काटा गदर, ट्रेंड कर रहीं ये 5 फिल्में
कौन फेवरेट?
करण जौहर के फेमस चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में जब करण ने गौरी खान से शाहरुख के पसंदीदा को-स्टार के बारे में पूछा तो उन्होंने तुरंत काजोल का नाम लिया। लेकिन करण ने खुलासा किया कि शाहरुख के फेवरेट को-स्टार मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर हैं।
फेमस है जोड़ी
शाहरुख और जॉनी लीवर कई मूवीज में काम कर चुके हैं। उन्होंने ‘बाजीगर’, ‘बादशाह’, ‘करण अर्जुन’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘दिलवाले’ समेत कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख प्यार से उन्हें ‘जॉनी भाई’ बुलाते हैं। उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री और मजेदार कॉमिक टाइमिंग को दर्शकों ने हमेशा पसंद किया है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
शाहरुख की अपकमिंग मूवी
अब सवाल उठता है कि क्या शाहरुख और जॉनी लीवर फिर से किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे? फिलहाल शाहरुख अपनी आने वाली फिल्म ‘किंग’ में व्यस्त हैं जो 2026 में रिलीज होगी। इस थ्रिलर फिल्म में अभिषेक बच्चन और सुहाना खान भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: Deva में शाहिद कपूर हिट या फ्लॉप? मूवी देखने से पहले पढ़ लें ये रिव्यू