Monday, 6 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix पर Pushpa 2 ने स्ट्रीम होते ही काटा गदर, ट्रेंड कर रहीं ये 5 फिल्में

Netflix Trending Movies: नेटफ्लिक्स पर अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' स्ट्रीम होते ही ट्रेंड कर रही है। आइए आपको उन मूवीज के बारे में बताते हैं जो ओटीटी पर ट्रेंड कर रही हैं।

---विज्ञापन---

Netflix Trending Movies: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 स्ट्रीम हो चुकी है। मूवी ने ओटीटी पर दस्तक देते ही बवाल काट दिया है। 24 घंटे के अंदर ये मूवी नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में पहले नंबर पर आ गई है। वहीं इसके साथ-साथ और मूवीज भी ट्रेंड कर रही हैं। अगर आप भी वीकेंड पर घर बैठे एन्जॉय करना चाहते हैं तो आप इन मूवीज को देख सकते हैं। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज शामिल हैं?

Pushpa 2

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की एक्शन मूवी सिनेमाघरों में रिकॉर्ड तोड़ने के बाद ओटीटी पर भी छा गई है। नेटफ्लिक्स पर इसका एक्सटेंडेड वर्जन रिलीज किया गया है। फैंस को मूवी में वो सीन्स देखने को मिलेंगे जो वो सिनेमाघरों में नहीं देख पाए। आप इसे अपनी फैमिली के साथ भी बैठकर एन्जॉय कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Rakhi Sawant का तीसरी बार टूटा दिल! पाकिस्तानी लवर ने दिया धोखा?

---विज्ञापन---

Back in Action

हॉलीवुड फिल्म ‘बैक इन एक्शन’ भी नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है। इस एक्शन कॉमेडी मूवी को सेठ गॉर्डन ने डायरेक्ट किया है। इस मूवी में जेमी फॉक्स, कैमरून डियाज और एंड्रयू स्कॉट मुख्य भूमिका में हैं। इसे 17 जनवरी को ओटीटी पर रिलीज किया गया था।

---विज्ञापन---

Venom The Last Dance

अगर आप हॉरर मूवी देखने के शौकीन हैं तो ये मूवी आपके लिए परफेक्ट है। ये एक अमेरिकी सुपरहीरो फिल्म है, जिसे केली मार्सेल ने डायरेक्ट किया है। वहीं इसमें टॉम हार्डी और चिवेटेल एजिओफोर मेन लीड में हैं। ओटीटी की दुनिया में ये मूवी भी ट्रेंड कर रही है।

---विज्ञापन---

Lucky Baskhar

दुल्कर सलमान की लकी भास्कर भी ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है। इस मूवी की कहानी से हर आम इंसान रिलेट कर सकता है। आप इस मूवी को वीकेंड पर अपनी फैमिली के साथ बैठकर एन्जॉय कर सकते हैं। मूवी में दुल्कर सलमान के साथ-साथ मीनाक्षी चौधरी और सूर्या श्रीनिवास भी मुख्य किरदार में हैं।

---विज्ञापन---

Bhool Bhulaiyaa 3

कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी मूवी भी इस लिस्ट में शामिल है। पिछले साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस मूवी को ऑडियंस का खूब प्यार मिला था। वहीं इसे 27 दिसंबर 2024 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया था। इसके बाद से ये लगातार ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी हुई है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: क्या हैक हुआ Swara Bhaskar का X अकाउंट? एक्ट्रेस ने किया रिवील

First published on: Jan 31, 2025 07:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola