---विज्ञापन---

Shahid Kapoor Nora Fatehi: नोरा फतेही से शाहिद कपूर ने मिलाया हाथ, पर्दे पर नजर आएगी ये जोड़ी

Shahid Kapoor Nora Fatehi: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) को लेकर खबर है कि जल्द दोनों की जोड़ी पर्दे पर नजर आने वाली हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नोरा-शाहिद सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाने वाले हैं। दोनों को जल्द ही बॉलीवुड के अपकमिंग प्रोजेक्ट में एक […]

Shahid Kapoor Nora Fatehi: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) को लेकर खबर है कि जल्द दोनों की जोड़ी पर्दे पर नजर आने वाली हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नोरा-शाहिद सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाने वाले हैं।

दोनों को जल्द ही बॉलीवुड के अपकमिंग प्रोजेक्ट में एक साथ देखने को मिलेगा। सोशल मीडिया यूजर्स और शाहिद-नोरा के फैंस इनके अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर अनुमान लगा रहे हैं। शाहिद कपूर और नोरा फतेही ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो किया है।

 

और पढ़िए  Shilpa Shetty Controversy: कई विवादों में घिरी हैं शिल्पा शेट्टी, होम ब्रेकर का लगा था टैग

 

बता दें इन दिनों की जोड़ी ‘IIFA 2022’ पर एक साथ स्टेज पर नजर आई थी। इस वीडियो को खुद नोरा फतेही (Nora Fatehi dance video) अपने इंस्टाग्राम शेयर किया। वीडियो में शाहिद, नोरा फतेही को डांस स्टेप सिखाते हुए दिख रहे हैं। यूं तो नोरा का यह वीडियो पोस्ट तीन दिन पुराना है लेकिन उनके चाहने वाले इसे ताबतोड़ शेयर कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगों को वीडियो में नोरा-शाहिद की केमेस्ट्री काफी पसंद आ रही है।

 

और पढ़िए –  Sonakshi Sinha : शादी को लेकर सोनाक्षी सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, बोली- ‘रोका, मेहंदी, सब फिक्स…

 

 

एक यूजर ने तो यहां तक ​​कमेंट किया, ‘उन्हें साथ में फिल्म बनानी चाहिए।’ तो दूसरे यूजर ने कहा, ‘हां शाहिद कपूर और नोरा को एक साथ देखने के लिए एक्साइटेड हूं।’ वहीं दूसरी ओर दर्शकों ने शाहिद और नोरा को परफॉर्म करते हुए देखने के बाद दोनों की जमकर तारीफ की।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर को आखिरी बार फिल्म ‘जर्सी’ में देखा गया था। इस फिल्म में अभिनेता के साथ मृणाल ठाकुर लीड रोल में थीं। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई। ‘जर्सी’ की असफलता पर शाहिद कपूर ने रिएक्शन देते हुए कहा था कि कोरोना वायरस के बाद हमें दर्शकों को समझने की बहुत जरूरत है।

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jun 08, 2022 01:01 PM