-विज्ञापन-

Remo D’Souza Birthday: करियर के शुरुआत में रेमो डिसूजा ने भूखे पेट गुजारी थीं रातें, आज हैं बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफर

Happy Birthday Remo D’Souza: बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Remo D’Souza) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। आज रेमो अपना 48 वां जन्मदिन (Remo D’Souza Birthday) मना रहे हैं। आइए आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें:

 

आज बेशक रेमो फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म डायरेक्टर हैं लेकिन करियर का शुरुआती दौर इनके लिए बेहद मुश्किलों से भरा हुआ रहा है। एक इंटरव्यू में रेमो ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें शुरू के समय में कई रातें भूखे पेट गुजरानी पड़ी थी। पैसों की कमी के कारण वो बहुत मुश्किल दौर से गुजरे हैं। हालांकि उन्होंने अपने दम पर इस इंडस्ट्री में अपनी मजबूत जगह बनाई है। आज के समय में वो केवल एक कोरियोग्राफर ही नहीं बल्कि एक फिल्म डायरेक्टर भी हैं।

 

आपको बता दें कि आमिर खान (Aamir Khan) और उर्मिला मातोंडकर की फिल्म रंगीला को रेमो के करियर का टर्निंग प्वाइंट माना जाता है। इस फिल्म में उन्हें डांस करने का मौका मिला। इस गाने के बाद रेमो अहमद खान के असिस्टेंट बन गए। इसके बाद उन्होंने सोनू निगम (Sonu Nigam) के एल्बम को भी कोरियोग्राफ किया। इस एल्बम से रेमो का काम लोगों को काफी पसंद आया और उन्हें लगातार प्रोजेक्ट मिलने लगे। संजय दत्त (Sanjay Dutt) की फिल्म कांटे का आइटम सॉन्ग इश्क समंदर को कोरियोग्राफ करने के बाद वो रातों रात स्टार बन गए थे।

 

आपको बता दें कि उन्होंने अपने डांस स्टेप से अब तक कई बड़े फिल्मी सितारों को नचा चुके हैं। इनमें ऋतिक रोशन, शाहिद कपूर, सलमान खान (Salman Khan)जैसे सितारे शामिल हैं। इनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो लिजेल से शादी की है। बताते चलें कि रेमो ने कई फिल्में डायरेक्ट भी की हैं जिसमें से एबीसीडी -2 (ABCD 2) एक बड़ी हिट साबित हुई थी। फिलहाल रेमो रियलिटी शो में बतौर जज नजर आ रहे हैं।

Latest

Don't miss

Vastu Tips: कर्ज नहीं छोड़ रहा आपका पीछा? इन चीजों को आज ही घर से करें बाहर, हो जाएंगे मालामाल

Vastu Tips: बहुत मेहनत करने के बाद भी कई लोग कर्ज के बोझ तले दबते चले जाते हैं। कई बार तो कर्ज इतना ज्यादा...

Ruchismita Guru: एक्ट्रेस और सिंगर रुचिस्मिता गुरु ने की आत्महत्या, हाल ही में हुई थी मां से लड़ाई

Ruchismita Guru: आए दिन इंडस्ट्री से किसी न किसी के सुसाइड की खबर सामने आती ही रहती है। अभी दो दिन पहले ही भोजपुरी...

Suji Corn Balls Recipe: सूजी के कॉर्न बॉल्स से खिल उठेंगे बच्चों के चेहरे, नहीं बनाएंगे मुंह

Suji Corn Balls Recipe: सूजी से बना हलवा और उपमा तो आपने कई बार खाया होगा, ये खाने में बहुत टेस्टी लगता है। मगर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here