---विज्ञापन---

Ranveer Singh Nude Photoshoot: रणवीर सिंह की न्यूड तस्वीरें फिर हुई वायरल, वजह जानकर भड़क उठेंगे फैंस

Ranveer Singh Nude Photoshoot: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री के सुपरस्टार बन चुके हैं। रणवीर अपनी एक्टिंग के अलावा अपने अतरंगी फैशन सेंस के लिए भी फेमस हैं। पिछले साल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपने न्यूड फोटोशूट की वजह से सुर्खियों में आ गए थे। अब एक […]

Ranveer Singh Nude Photoshoot
pic credit: Google

Ranveer Singh Nude Photoshoot: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री के सुपरस्टार बन चुके हैं। रणवीर अपनी एक्टिंग के अलावा अपने अतरंगी फैशन सेंस के लिए भी फेमस हैं। पिछले साल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपने न्यूड फोटोशूट की वजह से सुर्खियों में आ गए थे। अब एक बार फिर रणवीर सिंह का न्यूड फोटोशूट खबरों में आ गया है। हालांकि इस पर रणवीर का न्यूड फोटोशूट एक म्यूजिक एल्बम की वजह से चर्चा का विषय बन गया है।

यह भी पढ़ें: Tejas Trailer Released: अब आसमान से दुश्मनों पर हमला करेंगी पंगा क्वीन, बोलीं- ‘ये वो भारत है, जिसको छेड़ोगे तो वो छोड़ेगा नहीं!’

नए एल्बम में यूज हुई PHOTO (Ranveer Singh Nude Photoshoot)

दरअसल, हाल में एक अमेरिकी सिंगर और कंपोजर सूफ्यान स्टीवंस (Sufyan Stevens) ने एक्टर की न्यूड फोटो का इस्तेमाल अपने नए एल्बम पर किया है, जो तेजी से सुर्खियों में आ गया है। सूफ्यान स्टीवंस (Sufjan Stevens) का यह एक ब्रेकअप एल्बम है, जिसके कवर फोटो पर रणवीर सिंह की फोटो को यूज किया गया है। नए एल्बम जेवलिन के गाने ‘गुडबाय एवरग्रीन’ (Goodbye Evergreen) में रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट को यूज किया है। यह नया एल्बम जेवलिन शुक्रवार को रिलीज हुआ है, जिसके बाद एक बार फिर रणवीर सिंह का न्यूड फोटोशूट सुर्खियों में आ गया है।

भड़क उठे रणवीर के फैन (Ranveer Singh Nude Photoshoot)

सूफ्यान स्टीवंस (Sufjan Stevens) एल्बम जेवलिन के गाने ‘गुडबाय एवरग्रीन’ (Goodbye Evergreen) को यूट्यूब पर देखने के बाद लोग हैरान रह गए हैं। हर कोई सूफ्यान स्टीवंस (Sufjan Stevens) एल्बम जेवलिन के गाने ‘गुडबाय एवरग्रीन’ (Goodbye Evergreen) के कवर में रणवीर सिंह की न्यूड फोटोशूट देखने के बाद शॉक्ड रह गए हैं। इस तरह अपने ब्रेकअप एल्बम में रणवीर के न्यूड फोटोशूट का इस्तेमाल देख भड़क उठे हैं। इसे लेकर कुछ यूजर्स का ये कहना है कि ‘अब ये सब चीजें ही देखनी बाकी रह गई थीं’। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि ‘उनको नहीं लगता है कि हर जगह रणवीर सिंह की फोटो को हर जगह यूज करना ठीक वहीं है।’

रणवीर सिंह का वर्कफ्रंट (Ranveer Singh Nude Photoshoot)

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो हाल ही में करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखे थे। इस फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आई थीं। रणवीर सिंह जल्द ही रोहित शेट्टी की एक्शन फिल्म सिंघम 3 में लीड रोल में दिखेंगे। इस फिल्म में रणवीर के अलावा दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान और अजय देवगन अहम रोल में दिखेंगे।

First published on: Oct 08, 2023 03:12 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.