---विज्ञापन---

Ranbir Neetu Dance: रणबीर कपूर ने मां नीतू संग ऋषि कपूर के गानों पर किया शानदार डांस, देखें वीडियो

Ranbir Neetu Dance Video: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म शमशेरा (Shamshera) का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। ऐसे में एक्टर टीवी शो ‘डांस रियलिटी शो डांस दीवाने जूनियर’ के सेट पर पहुंचे। जहां उन्होंने शो के जज और कंटेस्टेंट के साथ खूब मस्ती की। इस शो में रणबीर […]

Ranbir Neetu Dance Video: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म शमशेरा (Shamshera) का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। ऐसे में एक्टर टीवी शो ‘डांस रियलिटी शो डांस दीवाने जूनियर’ के सेट पर पहुंचे। जहां उन्होंने शो के जज और कंटेस्टेंट के साथ खूब मस्ती की। इस शो में रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor), नोरा फते (Nora fatehi) और मास्टर मर्जी (master Marzi) जज के तौर पर नजर आ रहे हैं।

वहीं अब शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमे जिसमे रणबीर कपूर मां नीतू कपूर के साथ पापा ऋषि कपूर फेमस गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं। प्रोमो वीडियो में ग्रीन और ब्लैक कलर कॉम्बो साड़ी में नीतू कपूर बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

और पढ़िए –

वहीं रणबीर ने भी ब्लैक आउटफिट पहना है। शो में रणबीर मां नीतू के साथ पिता ऋषि कपूर के कुछ गानों पर परफॉर्मेंस की। इस दौरान मां-बेटे की बॉन्डिंग जबरदस्त झलक रही है। इतना ही नहीं डांस के अंत में रणबीर मां नीतू के कदमों में बैठ जाते और वो बेटे को उठाकर गले लगा लेती हैं।

और पढ़िए –पूरी तैयारी के बाद भी रद्द हुआ सोनम कपूर की गोद भराई का फंक्शन, जानें वजह

फैंस को भी इनका ये अंदाज पसंद आ रहा है। वहीं इससे पहले एक वीडियो सामने आया था जिसमे प्रोमो रणबीर, वाणी कपूर, नीतू कपूर और मास्टर मर्जी शमशेरा के गाने पर डांस दिखाई दिए थे। नोरा फतेही, वाणी कपूर और मर्जी सर भी जी हुजूर गाने पर हुक स्टेप्स करते नजर आते हैं।

 

यहाँ पढ़िए बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

 

First published on: Jul 16, 2022 02:57 PM