---विज्ञापन---

इसी महीने एक होने जा रहे हैं ‘Raghav -Parineeti’, इस शाही महल में लेंगे सात फेरे

Raghav-Parineeti wedding Details: बॉलीवुड के गलियारों में एक बार फिर से शहनाई गूंजने वाली हैं। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के हाथों पर राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के नाम की मेहंदी रचने वाली है। इसी महीने उदयपुर में दोनों की शादी होने वाली है। 13 मई को आप नेता राघव ने जब परिणीति को सगाई […]

Raghav Chadha, Parineeti Chopra, wedding
Image Credit: Google

Raghav-Parineeti wedding Details: बॉलीवुड के गलियारों में एक बार फिर से शहनाई गूंजने वाली हैं। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के हाथों पर राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के नाम की मेहंदी रचने वाली है। इसी महीने उदयपुर में दोनों की शादी होने वाली है। 13 मई को आप नेता राघव ने जब परिणीति को सगाई की अंगूठी पहनाई थी, तभी से उनके फैंस उनकी शादी की डेट का इंतजार कर रहे थे। अब कुछ ही दिनों में ये इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि अब इस कपल की शादी में कुछ ही दिन बाकी हैं।

पता हो कि इसी महीने के आखिर में राघव और परी राजसी ठाठ-बाट से शादी करने वाले हैं। उनकी शादी से जुड़ी सारी डिटेल्स सामने आ चुकी हैं। तो चलिए आपको भी बताते हैं कि ये लव बर्ड कब, कहां शादी करने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: डायरेक्टर ने काम के बदले की रखी अश्लील शर्त, मना करने पर फिल्मों से किया OUT, एक्ट्रेसस का छलका दर्द

उदयपुर में होगी राघव-परिणीति की शादी  (Raghav-Parineeti wedding Details)

जल्द शादी कर एक-दूजे के होने वाले इस जोड़े ने अपनी शाही शादी के लिए झीलों के शहर उदयपुर को चुना गया है। ऐसे में राघव और परिणीति के इश्क का गवाह उदयपुर बनेगा जहां पर बड़ी-बड़ी हस्तियों का जमावड़ा लगेगा। उनकी शादी में आने वाले मेहमानों की लिस्ट की डिटेल भी लीक हो गई है। बताया जा रहा है इस फंक्शन में आने वाले गेस्ट की लिस्ट लंबी होगी।

बुक कराए गए दो शाही होटल

बॉलीवुड एक्ट्रेस आप नेता की शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं। सूत्रों के मुताबिक, राघव-परिणीति की शादी के लिए एक नहीं बल्कि दो-दो शाही होटल बुक कराए गए हैं। एक है आलीशान द लीला पैलेस और दूसरा है उदय विलास पैलेस को बुक किया गया है। इस शाही शादी के इंतजाम भी शाही हैं। आप शादी की तैयारियों से ही अंदाजा लगा सकते हैं कि ये कितनी रॉयल होने वाली है।

फंक्शन की डिटेल आई सामने

बात इस कपल के वैडिंग फंक्शन की करें तो 23 तारीख से कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 23 सितंबर को हल्दी, मेहंदी और संगीत के फंक्शन होंगे तो 24 सितंबर को ये कपल 7 फेरे ले हमेशा के लिए एक हो जाएंगे।

गेस्ट डिटेल

इस शाही शादी में मेहमानों की लिस्ट भी सामने आ गई है। खबरों के अनुसार शादी में 200 मेहमान और 50 VVIP गेस्ट शामिल होंगे, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएल भगवंत सिंह मान भी शिरकत करेंगे। इसके अलावा परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा और जीजा जी निक जोनस भी अमेरिका से शादी में पहुंचेंगे।

यहां होगा ग्रैंड रिसेप्शन  (Raghav-Parineeti wedding Details)

बताते चलें कि राघव-परिणीति शादी के बाद दिल्ली से सटे गुरुग्राम में अपना वैडिंग रिसेप्शन होस्ट करेंगे। ये रिसेप्शन गुरुग्राम के द लीला होटल में होगा। बताया जा रहा है कि इस फंक्शन में राजनेताओं के अलावा कई फिल्मी हस्तियां भी शामिल होंगी।

First published on: Sep 06, 2023 12:53 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.