Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

संदीप रेड्डी वांगा की मूवी से Deepika Padukone के बाद अब Allu Arjun आउट? जानें पूरा मामला

'पुष्पा' स्टार अल्लू अर्जुन भी संदीप रेड्डी वांगा की मूवी से बाहर हो गए हैं। दीपिका पादुकोण के बाद अल्लू अर्जुन ने भी ये कदम उठाया। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ मूवी के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। दीपिका पादुकोण के संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्प्रिट’ मूवी छोड़ने के विवाद ने खूब चर्चाएं बटोरी। यहां तक की डायरेक्टर ने दीपिका पर तंज कसते हुए एक्स पर एक पोस्ट भी शेयर की थी। जिसके बाद उनकी खूब आलोचनाएं भी हुईं। वहीं अब एक और खबर सामने आ रही है। वो ये है कि दीपिका के बाद अल्लू अर्जुन भी वांगा की एक बड़ी मूवी से बाहर हो गए हैं। तो चलिए आपको भी पूरे मामले के बारे में बताते हैं।

यह भी पढ़ें: Housefull 5 की कास्ट की फीस रिवील, Akshay Kumar के बाद कौनसा स्टार रहा महंगा?

---विज्ञापन---

डायरेक्टर की फिल्म से बाहर ‘पुष्पा’?

दरअसल न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल अल्लू अर्जुन ने ‘एनिमल’ डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के साथ एक फिल्म साइन की थी। वहीं सूत्रों का दावा है कि फिल्म को रोक दिया गया है। इसके साथ ही अल्लू अर्जुन भी मूवी से बाहर हो गए हैं। हालांकि अभी तक वांगा और अल्लू अर्जुन ने इस बात की कोई पुष्टि नहीं की है।

---विज्ञापन---

कौन ले सकता है एक्टर की जगह?

वहीं खबरें हैं कि अल्लू अर्जुन की जगह अब संदीप रेड्डी वांगा की मूवी में जूनियर एनटीआर नजर आ सकते हैं। पिछले कुछ हफ्तों में भी ऐसा ही कुछ सामने आ चुका है। जब दीपिका पादुकोण ने वांगा की स्प्रिट से दूरी बना ली थी और दीपिका की जगह इस मूवी में तृप्ति डिमरी को साइन कर लिया गया। वांगा ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर की।

दीपिका पर वांगा ने कसा था तंज

संदीप वांगा ने दीपिका के लिए सोशल मीडिया पर एक तंज भरा पोस्ट भी शेयर किया था। इसमें वांगा ने गंदे पीआर पर सवाल उठाए थे। हालांकि डायरेक्टर ने उस पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिखा था, लेकिन सबको समझ आ गया था कि आखिर उनका निशाना किसकी ओर था। वहीं दीपिका ने अभी तक इस मामले पर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में नजर आएगी TV की ये बहू? पिछले सीजन भी मेकर्स ने भेजा था इन्विटेशन

First published on: Jun 12, 2025 09:27 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola