---विज्ञापन---

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने ‘भाड़े की कोख’ वाले तानों पर तोड़ी चुप्पी, किए कई खुलासे

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने ग्लोबल आइकन बन पूरे भारत को गर्व महसूस कराया है। वहीं बीते दिन ‘देसी गर्ल’ ने बेटी मालती मैरी के साथ पहला फोटोशूट कराया, जिसकी तस्वीर सामने आते ही इंटरनेट जगत में छा गई। गौरतलब हो कि प्रियंका साल 2021 में सरोगेसी के माध्यम से पहली बार मां बनीं और […]

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने 'भाड़े की कोख' वाले तानों पर तोड़ी चुप्पी, किए कई खुलासे
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने 'भाड़े की कोख' वाले तानों पर तोड़ी चुप्पी, किए कई खुलासे

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने ग्लोबल आइकन बन पूरे भारत को गर्व महसूस कराया है। वहीं बीते दिन ‘देसी गर्ल’ ने बेटी मालती मैरी के साथ पहला फोटोशूट कराया, जिसकी तस्वीर सामने आते ही इंटरनेट जगत में छा गई। गौरतलब हो कि प्रियंका साल 2021 में सरोगेसी के माध्यम से पहली बार मां बनीं और इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की थी। जहां प्रियंका नन्ही परी के आगमन से बेहद खुश थीं। तो वहीं नेटिजन्स ने उन्हें सरोगेसी से मां बनने पर खूब ताने मारे। इन्हीं तानों पर अब प्रियंका ने खुलकर बात की है और ट्रोलर्स को करारा जवाब देती नजर आई हैं।

Priyanka Chopra ने बेटी मालती मैरी को लेकर कही ये बात 

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को ‘भाड़े की कोख’ वाले ताने का काफी बुरा लगा है। इसी का नतीजा है कि इसका दर्द एक इंटरव्यू में छलका। प्रियंका ने खुलासा किया कि लोगों ने उन्हें बहुत भद्दे-भद्दे ताने मारे, लेकिन वो ही जानती हैं कि बेटी मालती मैरी के लिए वो किस दर्द से गुजरी हैं। जनवरी 2022 में जन्म लेने वाली मालती को 100 दिन तक NICU में रखा गया था।

‘भाड़े की कोख’ वाले ताने पर छलका दर्द 

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इंटरव्यू में खुलासा करते हुए बताया कि लोगों ने उन्हें ताना मारते हुए कहा कि वो सरोगेसी के जरिए रेडीमेड बच्चा घर ले आईं। ‘भाड़े की कोख’ से लेकर लोगों ने उन्हें कई भद्दे ताने मारे। इसपर प्रियंका ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा,’जब लोग मेरे बारे में बात करते हैं तो मैं खुद को और ज्यादा स्ट्रॉन्ग कर लेती हूं। लेकिन जब वो मेरी बेटी के बारे में बात करते हैं तो बहुत दर्द होता है। मतलब मेरी बेटी को इससे बाहर रखो ना। जब डॉक्टर उसकी नसें ढूंढने की कोशिश कर रहे थे तो मैंने उसके नन्हे हाथ पकड़े हुए थे। मैं जानती हूं कि तब मुझे कैसा महसूस हो रहा था। इसलिए वह गॉसिप का हिस्सा नहीं बनेगी। मैं अपनी जिंदगी के इस चैप्टर और बेटी को लेकर बेहद प्रोटेक्टिव हूं। यह सिर्फ मेरी ही नहीं बल्कि उसकी लाइफ भी है।’

Priyanka Chopra ने इसलिए चुनी सरोगेसी

प्रियंका चोपड़ा ने बच्चे के लिए सरोगेसी का ऑप्शन चुने जाने पर भी अपनी बात रखी है। एक्ट्रेस ने कहा,’मुझे कुछ मेडिकल कॉम्लिकेशंस थीं। यह बहुत जरूरी स्टेप था। मैं खुद को बहुत खुशनसीब समझती हूं कि मैं ऐसी स्थिति में थी कि ऐसा कर पाई। हमारी सरोगेट बहुत ही दयालु, प्यारी और काफी फनी भी थी। उसने हमारे इस अनमोल तोहफे की 6 महीने तक खूब देखभाल की। मैं इसके लिए उनकी शुक्रगुजार हूं।’

First published on: Jan 20, 2023 06:18 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.