---विज्ञापन---

Priyanka Chopra Baby: बेटी संग मस्ती करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, शेयर की खूबसूरत तस्वीर

Priyanka Chopra’ Baby: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर फैंस के साथ अपनी पिक्चर्स शेयर करती हैं। प्रियंका चोपड़ा बेटी संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें देसी गर्ल बेटी के साथ मस्ती करती नजर आ […]

Priyanka Chopra’ Baby: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर फैंस के साथ अपनी पिक्चर्स शेयर करती हैं। प्रियंका चोपड़ा बेटी संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें देसी गर्ल बेटी के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। फैंस के संग सेलेब्स इस पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

बेटी संग मस्ती करती दिखीं देसी गर्ल

अपने लेटेस्ट पोस्ट में प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी (Priyanka Chopra’ Daughter) संग मस्ती करती नजर आ रही हैं। फोटो में प्रियंका ने अपनी बेटी मालती (Malti Marie Chopra Jonas) को गोद में ले रखा है और पोज दे रही हैं। हालांकि, प्रियंका ने इस बार भी अपनी लाडली चेहरा नहीं दिखाया।एक्ट्रेस ने इसके साथ ही दूसरी तस्वीर भी साझा की है।

अभी पढ़ेंऐसा लाइफ पार्टनर चाहती हैं शहनाज गिल, कहा- ‘मुझे लाड़ प्यार करे’

सेलेब्स ने लुटाया प्यार

प्रियंका दूसरी फोटो में बेटी संग खेलती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस अपनी बेटी के पैरों को किस करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स ने भी जमकर प्यार लुटाया है। प्रियंका की बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने कमेंट किया है, ‘आई मिस हर।’ इसके साथ ही दिया मिर्जा समेत कई सितारों ने प्रियंका के इस पोस्ट पर प्यार लुटाया है।

100 दिन बाद घर लौटी थी बेटी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस साल जनवरी में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Priyanka Nick) माता-पिता बन गए हैं। सरोगसी के जरिए एक्ट्रेस ने अपनी पहली संतान का स्वागत किया। मालती पैदा होने के 100 दिन बाद घर लौटी थी, जिसके बाद ही एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का पहली तस्वीर शेयर की थी।

अभी पढ़ेंशहजादा के सेट से कार्तिक आर्यन ने शेयर की तस्वीर, लिखा ये नोट

इस प्रोजेक्ट में आएंगी नजर

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना डंका बजाने वाली प्रियंका चोपड़ा, बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ कटरीना कैफ (Katrina Kaif), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी दिखाई देंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में भी बीजी हैं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 22, 2022 11:50 AM