---विज्ञापन---

नई नवेली दुल्हन के गेटअप में दिखाई दीं परिणीति चोपड़ा, ट्रेडिशनल लुक ने खींचा ध्यान

Raghav Chadha-Parineeti Chopra Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा अब ऑफिशियली पति-पत्नी हैं। शादी से लेकर रिसेप्शन तक सबकुछ हो चुका है। अब बाराती से लेकर मेहनान तक सब अपने-अपने घर लौट गए हैं। सुबह से ही एटयपोर्ट पर सितारों का हुजूम लगा हुआ था। इस कड़ी में अब परिणीति चोपड़ा भी अपने […]

Raghav Chadha-Parineeti Chopra Video
Raghav Chadha-Parineeti Chopra Video

Raghav Chadha-Parineeti Chopra Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा अब ऑफिशियली पति-पत्नी हैं। शादी से लेकर रिसेप्शन तक सबकुछ हो चुका है। अब बाराती से लेकर मेहनान तक सब अपने-अपने घर लौट गए हैं। सुबह से ही एटयपोर्ट पर सितारों का हुजूम लगा हुआ था। इस कड़ी में अब परिणीति चोपड़ा भी अपने पति राघव चड्ढा के साथ उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं हैं थीं। उसके बाद अब लेटेस्ट वीडियो में कपल कुछ देर पहले ही दिल्ली के एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ। इस दौरान जिस चीज ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वो था एक्ट्रेस और राघव का ट्रेडिशनल लुक।

ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं परिणीति (Raghav Chadha-Parineeti Chopra Video)

जी हां एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा के साथ दिल्ली के एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान दोनों ही ट्रेडिशनल अवतार में दिखाई दिए। जहां परिणीति चोपड़ा ने ग्रीन कलर का सिंपल पर क्लासी सूट पहना हुआ था तो वहीं राघव चड्ढा शॉर्ट कुर्ता और जैकेट में नजर आए। दोनों के फेस पर शादी का ग्लो साफ दिखाई दे रहा था।

ब्लश करती आईं नजर

जैसे ही कपल गेट से बाहर आए पैपराजी की भीड़ इकट्ठा हो गई। हर कोई बस दोनों को अपने कैमरे में कैद करना चाहता था। इस दौरान दोनों ने मीडिया को जमकर पोज दिए और स्माइल करते नजर आए। हाथों में हाथ डाले कपल एक दूसरे को निहारते भी नजर आए। इस दौरान एक्ट्रेस के मंगलसूत्र ने भी सबको अट्रैक्ट किया। बेहद ही सिंपल पल एलीगेंट मंगलसूत्र डायमंड का है।

भारी सिक्योरिटी के साथ आए नजर

इस दौरान फैंस भी उनके साथ फोटो लेने के लिए रिक्वेस्ट कर रहे थे लेकिन भारी सिक्योरिटी के चलते कपल ने किसी के साथ भी सेल्फी क्लिक नहीं कराई और जल्दी से दोनों अपनी कार में बैठकर वहां से रवाना हो गए।

First published on: Sep 25, 2023 09:10 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.