---विज्ञापन---

OMG 2 Trailer Release: ‘ओह मॉय गॉड 2’ का ट्रेलर रिलीज, अक्षय कुमार लुक देख कांपे फैंस

OMG 2 Trailer Release: अक्षय कुमार ( Akshay Kumar) की मच अवेटेड फिल्म ओएमजी 2 इन दिनों चर्चा में छाई हुई है। इस फिल्म का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। अब फैंस की बेसब्री को बढ़ाने के लिए OMG 2 ट्रेलर रिलीज हो गया है। फैंस फिल्म के ट्रेलर को खूब पसंद कर […]

OMG 2 Trailer Release Akshay Kumar, Pankaj Tripathi, Yami Gautam

OMG 2 Trailer Release: अक्षय कुमार ( Akshay Kumar) की मच अवेटेड फिल्म ओएमजी 2 इन दिनों चर्चा में छाई हुई है। इस फिल्म का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। अब फैंस की बेसब्री को बढ़ाने के लिए OMG 2 ट्रेलर रिलीज हो गया है। फैंस फिल्म के ट्रेलर को खूब पसंद कर रहे हैं।

इस ट्रेलर को देखने के बाद आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे क्योंकि फिल्म में अक्षय कुमार ने शिव के दूत की भूमिका में नजर आ रहे हैं उनका ये अवतार बहुत अलग है। ये फिल्म सिनेमाघरों पर 11 अगस्त को दस्तक देने वाली है। फिल्म के प्रति लोगों के उत्साह को देखकर लग रहा है कि ये एक बड़ी हिट साबित हो सकती है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और यामी गौतम (Yami Gautam) मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: Gadar 2: रिलीज से पहले ही ‘गदर 2’ ने गाड़े झंडे! अनिल शर्मा बोलें- “भगवान महरबान है”

2 अगस्त को होने वाला था ट्रेलर  (OMG 2 Trailer Release)

अक्षय कुमार की चर्तित फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसका फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। हालांकि फिल्म का ट्रेलर 2 अगस्त को रिलीज होने को था लेकिन आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई के निधन की वजह से अक्षय ने इसे रोक दिया था।

आपको पता हो कि ये फिल्म 11 अगस्त 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इसके अलावा सनी देओल की गदर 2 भी इसी दिन रिलीज होने वाली है। अब देखने वाली बात है कि कौन सी फिल्म सफल साबित होगी।

क्या है ‘ओएमजी 2’ की कहानी  (OMG 2 Trailer Release)

बताते चलें कि ‘ओएमजी 2’ की कहानी भगवान शिव के कट्टर भक्त कांति शरण मुद्गल की है।स इस फिल्म में एक आम आदमी, प्यार करने वाला पिता और देखभाल करने वाले पति को दिखाया गया है। फिल्म में दिखाया गया है कि, एक दिन उनके बेटे विवेक पर अनैतिक बिहेवियर (गे) का आरोप लगाया जाता है और उसे स्कूल से निकाल दिया जाता है।

तब कांति को अहसास होता है कि उनका बेटा गलत जानकारी और गुमराह का शिकार हुआ है। कांति परिवार के साथ शहर छोड़ने का फैसला करता है, लेकिन उसे भगवान शिव सच्चे रास्ते की ओर लेकर जाता है। इसके बाद कांति सभी को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें कोर्ट में घसीटने का फैसला करता है।

 

First published on: Aug 03, 2023 11:43 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.