---विज्ञापन---

Miss World 2023 In India: भारत में होगा 71वां मिस वर्ल्ड ब्यूटी कम्पटीशन, 27 साल बाद मिली मेजबानी

Miss World 2023 In India: इस बार मिस वर्ल्ड 2023 ब्यूटी पेजेंट का आयोजन भारत में होने जा रहा है। इसकी जानकारी मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ मिस जूलिया मॉर्ले ने खुद दी है। बता दें कि 27 साल के लंबे अंतराल के बाद इस बार का मिस वर्ल्ड 2023 ब्यूटी पेजेंट इंडिया […]

Miss World 2023 In India
Miss World 2023 In India

Miss World 2023 In India: इस बार मिस वर्ल्ड 2023 ब्यूटी पेजेंट का आयोजन भारत में होने जा रहा है। इसकी जानकारी मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ मिस जूलिया मॉर्ले ने खुद दी है।

बता दें कि 27 साल के लंबे अंतराल के बाद इस बार का मिस वर्ल्ड 2023 ब्यूटी पेजेंट इंडिया में आयोजित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Ramayana: नितेश तिवारी की रामायण में राम, सीता और रावण कौन बनेगा? जानें

जूलिया मॉर्ले ने दी Miss World 2023 के भारत में आयोजित होने की जानकारी

दरअसल, जूलिया मॉर्ले ने इवेंट की जानकारी देते हुए बताया है कि- ‘मुझे ये अनाउंस करते हुए बहुत खुशी हो रही हूं कि 71वां मिस वर्ल्ड का फिनाले इस बार इंडिया में होने जा रहा है। इंडिया से मेरा हमेशा से खास लगाव रहा है। 30 साल पहले जब में यहां आई थी तभी भारत मेरे दिल में बस गया था।’

भारत खुली बाहों से इवेंट का वेलकम करने को तैयार- कैरोलीना बिएलावस्का 

इसके साथ ही साल 2022 में मिस वर्ल्ड की विनर रही कैरोलीना बिएलावस्का (Karolina Bielawska) ने भी इस पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि- ‘भारत खुली बाहों से इस इवेंट का वेलकम करने के लिए तैयार है।’

130 से ज्यादा देशों की कंटेस्टेंट आएंगी इंडिया

बता दें कि इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट में शामिल होने के लिए 130 से ज्यादा देशों की कंटेस्टेंट भारत आएंगी और यहां वो अपने टैलेंट, समझदारी को पेश करेंगी। इसके साथ ही इस दौरान ये तमाम कंटेस्टेंट कई पड़ाव से गुज़रेंगी, जिनमें टैलेंट शोकेस, स्पोर्ट्स की चुनौतियां और चैरिटी से जुड़ी चीजें होंगी।

Miss World 2023 In India

Miss World 2023 In India

नवंबर या दिसंबर में हो सकता है इवेंट का फाइनल राउंड 

वहीं इवेंट का फाइनल राउंड इस साल के आखिर में नवंबर या दिसंबर में किया जाएगा। मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट 27 साल के बाद फिर से इंडिया में होने जा रहा है। इससे पहले ये इवेंट साल 1996 में भारत में आयोजित हुआ था।

यह भी पढ़ें- Today’s Entertainment News: बॉलीवुड-टॉलीवुड और टीवी की ताजा खबरें, यहां हर पल रहें अपडेट

इन भारतीयों ने अब तक जीता मिस वर्ल्ड का ताज

बता दें कि अभी तक इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट को रीता फारिया, बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन, डायना हेडन, युक्ता मुखी, प्रियंका चोपड़ा और साल 2017 में मानुषी छिल्लर ने जीता है। मिस वर्ल्ड का ताज जितने के बाद इन सभी को काफी पॉपुलैरिटी मिली है। वहीं, अब मिस वर्ल्ड 2022 करोलिना बिलावस्का ने भी बीते दिन गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात की थी। इस मीटिंग में मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट की मेजबानी को लेकर भी चर्चा हुई है।

First published on: Jun 09, 2023 01:08 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.