Thursday, 3 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

एडवांस बुकिंग में ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भौकाल, रिलीज से पहले ही फिल्म ने कमा डाले इतने करोड़

Mirzapur The Movie Advance Booking: मिर्जापुर द मूवी को एडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने रिलीज से पहले ही करोड़ों का कारोबार कर लिया है. इतना ही नहीं उम्मीद की जा रही है कि मूवी ओपनिंग डे पर 15 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर सकती है.

Mirzapur The Movie
Mirzapur The Movie Advance Booking

मिर्जापुर द मूवी शुक्रवार 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. यह मोस्ट पॉपुलर क्राइम थ्रिलर सीरीज मिर्जापुर की तर्ज पर बनी है. ये सीरीज ओटीटी पर जबरदस्त हिट रही थी और अब इस फिल्म को लेकर भी दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है. वहीं, फिल्म को एडवांस बुकिंग में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने रिलीज से पहले ही करोड़ों का कारोबार कर लिया है. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के प्री-सेल कलेक्शन पर.

एडवांस बुकिंग में बिके इतने टिकट

दरअसल, मिर्जापुर द मूवी की एडवांस बुकिंग तीन दिन पहले शुरू हो चुकी है. फिल्म को इसमें अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने हिंदी 2डी फॉर्मेट में 1 लाख 34 हजार 58 टिकटों की प्री-सेल कर ली है. इसके अलावा तेलुगु 2डी फॉर्मेट में इसने 312 टिकटों की एडवांस बुकिंग कर ली है.

---विज्ञापन---

रिलीज से पहले फिल्म ने कमाए करोड़ों

फिल्म ने देशभर में 1 लाख 34 हजार 370 टिकटों की प्री सेल कर ली है. जिससे इसकी कमाई बिना ब्लॉक सीट्स के 3.8 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं, ब्लॉक सीट्स के साथ इसकी कमाई 6.03 करोड़ रुपये पहुंच गई है. मिर्जापुर की मूवी की एडवांस बुकिंग के लिए सिर्फ आज का दिन बचा है और इसकी टिकटें अभी भी लगातार बिक रही हैं.

जन्माष्टमी का मिल सकता है फिल्म को फायदा

बता दें कि फिल्म जन्माष्टमी के मौके पर रिलीज हो रही है. इस दिन देशभर में सभी लोग जन्माष्टमी का त्योहार सेलिब्रेट करेंगे और इस दिन छुट्टी भी है. इससे फिल्म को छुट्टी का फायदा मिल सकता है और ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत कर सकती है. ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक फिल्म सिनेमाघरों में पहले दिन 15 करोड़ नेट कलेक्शन कर सकती है.

---विज्ञापन---

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

फिल्म को लेकर बात करें तो इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, रसिका दुग्गल, राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, कुलभूषण खरबंदा, अभिषेक बनर्जी, जितेंद्र, रवि किशन, मोहित मलिक, सुशांत सिंह जैसे कलाकार शामिल है. इसका डायरेक्शन गुरमीत सिंह ने किया है और प्रोड्यूसर फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी है. फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- Mirzapur The Movie Advance Booking: ‘मिर्जापुर द मूवी’ की एडवांस बुकिंग शुरू, रिलीज से पहले ही फिल्म ने कमा डाले करोड़ों

---विज्ञापन---
First published on: Sep 03, 2026 02:09 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola