Thursday, 3 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मेरी बातों पर…’ NEET प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर ने Haters को दिया मुंहतोड़ जवाब, Bigg Boss 20 में एंट्री पर मचा बवाल

Rhiya Ahir Slam Haters: NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर ने हाल ही में उन्हें ट्रोल करने वाले सभी हेटर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है.

Rhiya Ahir Slam Haters: NEET पेपर लीक के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान अपने एक्शन की वजह से वायरल हुईं मॉडल रिया अहीर इन दिनों ट्रोलर्स के निशाने पर हैं. दरअसल, प्रोटेस्ट के दौरान अकेले ही पुलिस वैन को रोककर रातोंरात वायरल हुईं रिया अहीर के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में जाने की खबर सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है. अब हाल ही में रिया अहीर ने उन्हें ट्रोल करने वाले सभी हेटर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आखिर वह बिग बॉस के घर में क्या करने जा रही हैं. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ बताया है.

मैं हमेशा से…

बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में रिया ने हर मुद्दे पर खुलकर बात की है. इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि वह सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ में क्यों जा रही हैं, तो रिया ने कहा, ‘मैं हमेशा से क्यूरियस रही हूं. आज भी हूं… जब मैं छोटी थी, मेरी मां और बहन बिग बॉस देखा करती थीं. फिर हमें भी बैठकर देखना पड़ता था. मैं हमेशा सोचती थी कि इतने बड़े प्रोडक्शन के पीछे क्या राज चलता है. इतने सारे लोग अंदर हैं, वे सब कैसे मैनेज करते हैं. मैं यह जानना चाहती हूं.’

---विज्ञापन---

मेरी बातों पर ध्यान…

रिया ने अपने ट्रोलर्स पर पलटवार करते हुए कहा, ‘मुझे जिस तरह की नफरत मिल रही है, उससे लोग फिर से कंफ्यूजन में हैं कि ये सब मैंने फेमस होने के लिए किया था या मैं ऐसी नहीं हूं. मैं कहती हूं कि मेरी बातों पर ध्यान मत दीजिए, न ही दूसरों की बातों पर. खुद देख लीजिए. मैं थोड़ी एंटरटेनिंग हूं और मैं लोगों को अपना यही रूप दिखाना चाहती हूं.’

रातोंरात हुईं पॉपुलर…

बता दें कि रिया अहीर 27 साल की एक मॉडल हैं, जो NEET पेपर लीक के खिलाफ हुए प्रोटेस्ट के दौरान अकेले ही पुलिस वैन को बीच सड़क पर रोक देती हैं. ऐसा करते हुए उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है, जिसके बाद रिया रातोंरात पॉपुलर हो जाती हैं.

First published on: Sep 03, 2026 02:54 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola