मिर्जापुर ओटीटी की मोस्ट लव्ड सीरीज में से एक है. इस पॉपुलर सीरीज की फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ आ रही है, जो कि सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है. फिल्म सिनेमाघरों में 4 सितंबर को रिलीज होने वाली है और इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. फिल्म को प्री-टिकट सेल में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसने रिलीज से पहले ही करोड़ों का कारोबार कर लिया है. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के कलेक्शन पर.
फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कमाए इतने करोड़
मिर्जापुर द मूवी को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने देशभर में हिंदी में 2डी फॉर्मेट में पहले दिन 23 हजार 813 टिकटें बिक गई हैं. फिल्म ने बिना ब्लॉक सीट्स के फिलहाल 78.89 लाख रुपये की कमाई कर ली है. वहीं,ब्लॉक सीट्स के साथ इसने प्री-सेल में 1.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, फिल्म को रिलीज होने में अभी तीन दिन बाकी है और उम्मीद की जा रही है कि इस बीच एडवांस बुकिंग बढ़ सकती है.
फिल्म के टिकट प्राइज
बता दें कि फिल्म की टिकटें अलग-अलग शहरों में काफी अलग प्राइज पर बिक रही हैं. टिकटों के प्राइज 149 से लेकर 1 हजार 800 से ज्यादा तक हैं. मुंबई और कई अन्य शहरों में इसके प्राइज 149 से 500 तक हैं. वहीं, कुछ शहरों में इसके प्राइज 1100 तक हैं. इसके अलावा नोएडा के कई मॉल्स में नाइट शो के टिकट की कीमत 1800 रुपये है. रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली एनसीआर और मुंबई की कुछ जगहों पर प्रीमियम टिकट की कीमत 1 हजार 600 से लेकर 1800 तक हैं.
मिर्जापुर द मूवी की स्टारकास्ट
गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी मिर्जापुर द मूवी को पुनीत कृष्णा ने लिखा है. इस सीरीज में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, श्वेता शर्मा, रसिका दुग्गल, शीब चड्ढा, श्रिया पिलगांवकर, अभिषेक बनर्जी और हर्षिता गौर जैसे कलाकार शामिल है,. इस सीरीज में पंचायत के जितेंद्र भी नजर आने वाले हैं. फिल्म सिनेमाघरों में 4 सितंबर को रिलीज होगी और इसे CBFC के जरिए A सर्टिफिकेट दे दिया गया है. फिल्म से 35 सेकंड का इंटीमेट सीन हटाया गया है. फिल्म 197 मिनट और 19 सेकंड की है.