असीम रियाज बीते कई दिनों से अपनी एक्स गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना के साथ विवाद को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. बीते दिनों हिमांशी ने एक पॉडकास्ट में कहा था कि असीम ने उन्हें धर्म बदलने के लिए कहा था. हालांकि असीम ने हिमांशी के इन आरोपों को सिरे से नकार दिया था. इतना ही नहीं अब विशाल आदित्य और असीम रियाज के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है. क्योंकि विशाल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया था और असीम की जमकर क्लास लगाई थी. इससे पहले असीम ने विशाल पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली को लेकर तंज कसा था.
दरअसल, असीम रियाज ने विशाल आदित्य को साइकियाट्रिस्ट से मिलने की सलाह दे डाली, क्योंकि विशाल ने हिमांशी खुराना के साथ असीम के ब्रेकअप पर कमेंट किया था. वहीं अब विशाल ने इसपर रिएक्ट किया है. विशाल ने असीम रियाज को जय श्री राम जपने की सलाह दे डाली है.
विशाल ने असीम की बातों पर किया पलटवार
असीम की आलोचनाओं के बाद विशाल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में कई छोटे-छोटे नोट्स लिखे, “असीम रियाज के जनहित में जारी.” पहले नोट में विशाल ने कहा, “एक बिग बॉस कंटेस्टेंट बस यही है आपकी पहचान और यहीं रह जाएंगे आप. तो असीम भाई प्लीज आप शांत रहिए और बोलो जय श्री राम.” उन्होंने दूसरे नोट में लिखा, “साइकायट्रिस्ट का नंबर याद से सेंड कर देना. मैं तुझे सुरेश वाडकर म्यूजिक स्कूल का नंबर सेंड करता हूं और जिम का कूपन भी उसके साथ.”
इतना ही नहीं विशाल ने असीम रियाज के बॉडी पर भी कमेंट किया है. उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “भाई सिर्फ (इंजेक्शन इमोजे) से बॉडी नहीं बनती है. दिमाग के लिए कुछ और देखे.” इसके आगे विशाल ने असीम की रैपिंग का भी मजाक बनाया. उन्होंने लिखा, “आर्ट(Rap)-0%, बकवास का टैलेंट-100%.”
हिमांशी खुराना ने भी ली चुटकी
विशाल के इस पोस्ट पर असीम रियाज की एक्स गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना ने भी कमेंट किया है. उन्होंने मजाक में कहा, ‘आपको भी क्या पड़ी थी पॉडकास्ट में जाकर बोलने की, जरूरत नहीं थी. पॉडकास्ट में बोलने की.”
असीम ने विशाल को दिया था जवाब
बता दें कि विशाल ने एक पॉडकास्ट के दौरान असीम को लेकर कमेंट किया था. उन्होंने असीम को कुत्ता कहा था. जिसके बाद असीम ने जवाब में पलटवार किया था. असीम ने एक्स पर लिखा था, “विशाल नेशनल टीवी पर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से पैन(Pan) से पीटने की वजह से तुम्हें कुछ स्थायी नुकसान हुआ है. हर जगह मेरा नाम लेना बंद करो. अगर तुम्हें मेरा ध्यान चाहिए, तो पॉडकास्ट और मीडिया में घटिया हरकतें करने की बजाय मुझे Dm करो. चिंता मत करो मैं तुम्हारे लिए एक साइकियाट्रिस्ट ढूंढने की पूरी कोशिश करूंगा.”
यह भी पढ़ें- आखिर क्यों शादी से पहले लिव इन में रहना चाहते हैं विशाल आदित्य सिंह?, जानिए वजह