-विज्ञापन-

Met Gala 2022: प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस मेट गाला में नहीं हुए शामिल, जानें वजह

Bollywood News In Hindi: फैशन के सबसे बड़े इवेंट मेट गाला (Met Gala) में हर बार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) शिरकत करती हैं और उनका लुक हमेशा ही सुर्खियों में रहता था। फैशन इवेंट में उनका लुक देखने को फैन हमेशा ही बेताब रहते थे। कई बार उनके लुक्स पर मीम भी बने लेकिन, हर बार अपने लुक्स से सुर्खियों में छा जाने वाली प्रियंका चोपड़ा इस बार मेट गाला 2022 (Met Gala 2022) में नजर नहीं आईं।

 

और पढ़िएMet Gala 2022: प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस मेट गाला में नहीं हुए शामिल, जानें वजह

 

 

ऐसे में कपल के फैन उन्हें जरूर मिस कर रहे होंगे और ये जानना चाहते होंगे कि आखिर इस बार दोनों फैशन इवेंट का हिस्सा क्यों नहीं बने। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने जनवरी 2022 में ही अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। ऐसे में नए-नए माता-पिता बने निक-प्रियंका ने न्यूयॉर्क में मेट गाला में हिस्सा लेने की जगह अपने लॉस एंजेलिस के घर वेस्ट कोस्ट में रहना ही समझा। दोनों की बेटी अभी कुछ महीने की ही है।

हालांकि, इस बार निक जोनास के भाई जो जोनास प्रेग्नेंट पत्नी और एक्ट्रेस सोफी टर्नर के साथ इवेंट में शामिल हुए। बता दें, प्रियंका और निक के लिए मेट गाला का काफी अहम है। निक और प्रियंका ने साल 2018 में एक साथ मेट गाला में हिस्सा लिया था, हालांकि, तब दोनों एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे थे। इसके बाद 2018 में फिर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की मेट गाला में मुलाकात हुई।

 

और पढ़िएVideo: सज-धजकर स्कूटी पर निकली नोरा फतेही, यूजर्स बोले- बिना हेलमेट…

 

 

कहा जाता है कि, दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत यही से हुई थी जिसके बाद निक ने प्रियंको को प्रपोज किया और फिर दोनों ने कई साल तक डेट करने के बाद शादी रचा ली। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो हॉलीवुड फिल्म ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ (It’s All Coming Back to Me)  में नजर आएंगी। इस फिल्म में बॉलीवुड की देसी गर्ल अमेरिकन एक्टर सैम ह्यूगन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

 

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

Latest

Don't miss

IPL 2023 Opening Ceremony: तमन्ना और रश्मिका ने लगा दी आग, तो अरिजीत ने लूटी महफिल, यहां देखे IPL की ओपनिंग सेरेमनी

IPL 2023 Opening Ceremony:  इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन की ओपनिंग सेरेमनी काफी शानदार हुई। चार साल के बाद पहली बार आईपीएल की...

The Family Man 3: फैमिली मैन 3 के फैंस के लिए बुरी खबर, रिलीज को लेकर आई बड़ी अपडेट!

The Family Man 3: वेटरन एक्टर मनोज बाजपेयी की ओटीटी की पॉपुलर वेब सीरीज की बात करें तो इसमें द फैमिली मैन का नाम...

Citadel Trailer: ‘सिटाडेल’ के ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा का अंदाज देख फैंस बोले-ये वेब सीरीज तो बवाल…….

Citadel Trailer: बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। अभिनेत्री...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here