Memes On KRK: फेमस फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान (Kamal Rashid Khan) अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इसी कड़ी में कमाल आर खान (Kamaal R Khan) को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। केआरके की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स (Memes On KRK) की बाढ़ आ गई है, साथ ही लोग मजेदार ट्वीट कर केआरके की फिरकी लेते नजर आ रहे हैं।
यहाँ पढ़िए – अर्जुन कपूर ने शेयर की मलाइका संग खूबसूरत तस्वीर, अर्पिता का किया स्वागत
फैंस ने ली चुटकी
केआरके की गिरफ्तारी के बाद लोगों ने मजेदार ट्वीट्स किए हैं। साथ ही ये तक कह दिया है कि कमाल की गिरफ्तारी के बाद फाइनली बॉलीवुड सितारों ने राहत की सांस ली होगी। आइए फैंस के जरिए किए गए ट्वीट्स की झलक देख लेते हैं-
Maharashtra | Kamal Rashid Khan arrested by Malad Police over his controversial tweet in 2020. He was arrested after he landed at Mumbai Airport. He will be presented before Borivali Court today: Mumbai Police
(Pic – Khan's Twitter account) pic.twitter.com/7gjG3sZ43G
— ANI (@ANI) August 30, 2022
एक ने मजाक में लिखा ‘अब मुंबई पुलिस के सेवा पानी को लेकर उसके रिव्यू का इंतजार है तो एक ने जेल के अंदर का नजारा ही दिखा दिया।
Scenes from jail 😹😹 pic.twitter.com/kEtKQTH11r
— МΛИИ (@mannkahe) August 30, 2022
मुंबई एयरपोर्ट से हुए गिरफ्तार
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक आज सुबह KRK को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार करके बोरीवली कोर्ट में पेश किया। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आपको बता दें कि आज सुबह ही कमाल आर खान को मुंबई एयरपोर्ट पर अरेस्ट किया गया है।
यहाँ पढ़िए – गिरफ्तारी के बाद उठा केआरके के सीने में दर्द, पहुंचे अस्पताल
इस वजह से हुई गिरफ्तारी
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक मुंबई पुलिस ने केआरके (KRK Arrested) को साल 2020 में उनके द्वारा किए गए विवादित ट्वीट (KRK Tweet) को लेकर गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि ‘केआरके ने साल 2020 में दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर और इरफान खान को लेकर ट्वीट किया था जिसकी वजह से उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी।’
Everyone reaction after this news :pic.twitter.com/fMNrKOpqAv
— JON ¥ $NOW (@RebelKingSnow) August 30, 2022
यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें