Thursday, 18 April, 2024

---विज्ञापन---

अर्जुन कपूर ने शेयर की मलाइका संग खूबसूरत तस्वीर, अर्पिता का किया स्वागत

Arjun Kapoor Post: फेमस डिजाइनर कुनाल रावल (Kunal Rawal) और अर्पिता मेहता (Arpita Mehta) रविवार को यानी की 28 अगस्त को शादी के बंधन में बंध गए जिनकी शादी में तमाम सितारों ने शिरकत की। इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। इस शादी में बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika […]

Arjun Kapoor Post: फेमस डिजाइनर कुनाल रावल (Kunal Rawal) और अर्पिता मेहता (Arpita Mehta) रविवार को यानी की 28 अगस्त को शादी के बंधन में बंध गए जिनकी शादी में तमाम सितारों ने शिरकत की। इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। इस शादी में बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) भी पहुंचे थे।

यहाँ पढ़िए रिलीज के बाद ‘लाइगर’ का नया गाना ‘मेरा बनेगा तू’ आउट, देखें वीडियो

मलाइका-अर्जुन की खूबसूरत तस्वीर

कुनाल और अर्पिता की शादी में मलाइका और अर्जुन ने जमकर डांस किया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वहीं अब अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor Post) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें अर्जुन कूपर- मलाइका अरोड़ा और अर्पिता मेहता नजर आ रही हैं। एक तरफ जहां अर्पिता बेहद खूबसूरत लग रही हैं तो वहीं मलाइका कहर बरपाती हुई नजर आ रही हैं। इसी के साथ अर्जुन काफी हैंडसम लग रहे हैं।

अर्जुन ने अर्पिता के लिए लिखा नोट

इस फोटो को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने एक कैप्शन भी लिखा है। अर्जुन कपूर ने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, ‘आखिरकार !!! परिवार में आपका स्वागत है @arpita__mehta अब दुनिया जानती है कि आप कुणाल के ऑफ स्टेज और ऑनस्टेज म्यूज हैं।’ इस पोस्ट पर अर्पिता ने भी रिएक्शन देते हुए उनका धन्यवाद किया और कहा कि, ‘शुक्रिया अर्जुन मैं अच्छी चीजों से धन्य हूं’। इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और उनपर प्यार लुटा रहे हैं।

यहाँ पढ़िए केआरके की गिरफ्तारी पर सोशल मीडिया गुलजार, ट्विटर पर आई मीम्स की बाढ़

फैंस ने कपल पर बरसाया प्यार

ऐसा पहली बार नहीं है जब दोनों की फोटो वायरल हो रही हैं। कहा जा रहा हैं कि मलाइका और अर्जुन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं और इस जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते है। वहीं अब फैंस दोनों को शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 30, 2022 08:06 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.