Monday, 7 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

मनोज बाजपेयी बने महात्मा गांधी, सामने आया नई फिल्म का फर्स्ट लुक, हैरान कर देगी तस्वीर

मनोज बाजपेयी जल्द ही महात्मा गांधी के किरदार में नजर आने वाले हैं. उनकी नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसमें अभिनेता को गांधी के रूप में पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है. फिल्म का निर्देशन सुधीर मिश्रा कर रहे हैं और अनुभव सिन्हा भी इससे जुड़े हैं.

Manoj bajpayee Upcoming Film look
Manoj bajpayee Upcoming Film look

मनोज बाजपेयी बीते दिनों फिल्म ‘गवर्नर’ में नजर आए थे, जो सिनेमाघरों में जून के महीने में रिलीज हुई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी, हालांकि इसे ओटीटी पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. वहीं, ‘गवर्नर’ के बाद अब मनोज बाजपेयी एक और फिल्म लेकर आ रहे हैं. वह फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा और अनुभव सिन्हा के साथ मिलकर एक नई फिल्म में काम कर रहे हैं, जिसका फर्स्ट लुक मेकर्स ने हाल ही में जारी किया है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

मनोज बाजपेयी को महात्मा गांधी के लुक में पहचानना हुआ मुश्किल

दरअसल, मनोज बाजपेयी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है. इस लुक में मनोज बाजपेयी महात्मा गांधी बने हुए नजर आ रहे हैं. इस लुक में मनोज बाजपेयी को पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है. यह फिल्म भारत की आजादी के इतिहास के एक अहम दौर के 21 दिनों पर आधारित है.

---विज्ञापन---

फिल्म के बारे में सुधीर मिश्रा ने कही ये बात

फिल्म के बारे में सुधीर मिश्रा ने एक इंटरव्यू में कहा था, “यह नई फिल्म भारत की आजादी के समय महात्मा गांधी की जिंदगी के 21 दिनों पर फोकस करती है. ऐसे समय में जब देश आजादी की ओर बढ़ रहा था और दिल्ली सत्ता का केंद्र बन रही थी, तब गांधी ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया था. उन्होंने दूर चले जाने का रास्ता चुना था. लेकिन दूर जाने का मतलब पीछे हटना नहीं था। उन्होंने खुद को नए सिरे से गढ़ा. जहां इतिहास की किताबें उस दौर की प्रमुख घटनाओं को दर्ज करती हैं, वहीं यह कहानी उस मशहूर फैसले के पीछे छिपी बातों को सामने लाती है और एक ऐसे नेता के निजी सफर को दिखाती है, जो अपने रास्ते को नए सिरे से तय कर रहा था.”

फिल्म का नाम नहीं हुआ तय

बता दें कि मेकर्स ने अभी तक इस फिल्म का नाम तय नहीं किया है और न ही इसके टाइटल का ऑफिशियल ऐलान किया गया है. इसे नरेंद्र हीरावत और अनुभव सिन्हा ने ए बनारस मीडियावर्क्स के तहत प्रोड्यूस किया है और NH स्टूडियोज ने इसे पेश किया है.

---विज्ञापन---

अनुभव सिन्हा और सुधीर मिश्रा फिल्में

अनुभव सिन्हा ‘मुल्क’, ‘आर्टिकल 15’ और ‘थप्पड़’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. वहीं, सुधीर मिश्रा ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ और ‘धारावी’ जैसी फिल्में तैयार कर चुके हैं. इसके अलावा, सुधीर और अनुभव ने पहली बार 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘अफवाह’ में साथ काम किया था.

यह भी पढ़ें- महात्मा गांधी बन मनोज बाजपेयी खोलेंगे 21 दिनों का राज! पर्दे पर होगी आजादी की अनकही कहानी

---विज्ञापन---

First published on: Sep 07, 2026 03:17 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola