Monday, 7 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 20: कौन हैं उदिति सिंह? जिन्हें सलमान खान ने कहा करीना कपूर, करण वाही संग भी बटोरी थीं सुर्खियां

Who is Uditi Singh: सलमान खान के पॉपुलर शो 'बिग बॉस 20' में 14वें कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री करने वाली उदिति सिंह कौन हैं?

Who is Uditi Singh: सलमान खान के विवादित शो ‘बिग बॉस 20’ की शुरुआत हो चुकी है और 6 सितंबर को ग्रैंड प्रीमियर में शो के होस्ट ने सभी 16 कंटेस्टेंट्स को स्टेज पर बुलाया और उनके बारे में ऑडियंस को बताया. इसी तरह ग्रैंड प्रीमियर में सलमान खान ने उदिति सिंह को भी स्टेज पर बुलाया, जहां सलमान ने उन्हें करीना कपूर से कंपेयर किया. उदिति सिंह ने ‘बिग बॉस 20’ के घर में 14वें कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की थी. प्रीमियर के स्टेज पर उदिति सिंह की खूबसूरत वाइब और ग्लैमरस लुक ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. खासकर उनकी एंट्री पोल डांस ने तो सभी को अपना दीवाना बना दिया. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर उदिति सिंह कौन हैं.

कौन हैं उदिति सिंह?

उदिति सिंह पेशे से एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं. उदिति ने कई म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में काम किया है. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2021 में आई हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘सुरूर’ से की थी. इसके बाद उदिति सिंह ने बॉलीवुड के कई छोटे-बड़े प्रोजेक्ट्स में काम किया. साल 2023 में आई नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘जाने जान’ में उदिति सिंह ने करीना कपूर खान के किरदार माया डिसूजा के बचपन का रोल प्ले किया था. इस फिल्म में उन्होंने करीना कपूर खान, जयदीप अहलावत और विजय वर्मा के साथ स्क्रीन शेयर की थी. इसके अलावा, कई पब्लिक इवेंट्स में उन्हें करीना कपूर की कार्बन कॉपी भी कहा गया है.

---विज्ञापन---

उदिति सिंह और करण वाही का रिश्ता

‘बिग बॉस 20’ में आने से पहले उदिति सिंह का नाम टीवी एक्टर करण वाही के साथ कई बार सुर्खियों में आ चुका है. बता दें कि साल 2019 से लेकर 2020 तक उदिति सिंह और करण वाही एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे. उस समय दोनों अक्सर एक-दूसरे की सोशल मीडिया पोस्ट में नजर आते थे. कुछ समय बाद उनका रिश्ता टूट गया. करण ने साल 2022 के एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि वह सिंगल हैं, लेकिन उन्होंने कभी यह नहीं बताया कि उनके ब्रेकअप की वजह क्या थी.

First published on: Sep 07, 2026 03:47 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola