Monday, 7 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

मशहूर सिंगर का अचानक हुआ निधन, गम में फैंस…सदमे में बीवी-बेटियां! म्यूजिक इंडस्ट्री में पसरा मातम!

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर मलयाली सिंगर निसार वायनाड का 44 साल की उम्र में निधन हो गया। निसार का असली नाम निसार अरोथ इब्राहिम था और उन्हें खास तौर पर अपनी आवाज के लिए पहचाना जाता था, जो काफी हद तक मशहूर सिंगर उदित नारायण जैसी सुनाई देती थी।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Sep 7, 2026 12:57
Share :
Nisar Wayanad

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर मलयाली सिंगर निसार वायनाड का 44 साल की उम्र में निधन हो गया। निसार का असली नाम निसार अरोथ इब्राहिम था और उन्हें खास तौर पर अपनी आवाज के लिए पहचाना जाता था, जो काफी हद तक मशहूर सिंगर उदित नारायण जैसी सुनाई देती थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निसार पिछले कुछ दिनों से बुखार से परेशान थे और पैरासिटामोल ले रहे थे। शनिवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वह अस्पताल पहुंचे। दुबई के अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रिपोर्ट्स में उनकी मौत की वजह गंभीर इंफेक्शन, शरीर में सूजन और ऑर्गन फेलियर बताई जा रही है। उन्हें पहले से डायबिटीज भी थी। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि निसार को उसी दिन अजमान में एक शो में परफॉर्म करना था, लेकिन शो से कुछ घंटे पहले ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। निसार यूएई की मलयाली कम्युनिटी में काफी लोकप्रिय थे और कई लाइव शोज में परफॉर्म कर चुके थे। उन्होंने उदित नारायण, अरिजीत सिंह और आतिफ असलम के गाने भी गाए थे। निसार अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। उनके अचानक निधन से परिवार, दोस्तों और फैंस में शोक की लहर है।

First published on: Sep 07, 2026 12:57 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola