Monday, 7 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Apple के को-फाउंडर Steve Jobs की खोज ने बदली 21 साल की लड़की की किस्मत, स्विट्जरलैंड की नौकरी छोड़ बना डाली 100 करोड़ की फिल्म

Film Hanuman Ansh Producer Anupriya Nagar: फिल्म 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने हाल ही में बताया कि एपल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की एक खोज की वजह से उनकी किस्मत पूरी तरह बदल गई।

Film Hanuman Ansh Producer Anupriya Nagar: प्रसिद्ध संत नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. 31 दिन पहले रिलीज हुई इस भक्ति फिल्म का पहला हफ्ता बहुत ही निराशाजनक रहा था. फिल्म शुरुआती दो हफ्तों में 1.50 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई थी, लेकिन 17वें दिन फिल्म की कमाई में भारी उछाल आया. इसके बाद से ‘हनुमान अंश’ की कमाई लगातार बढ़ती ही जा रही है. इस फिल्म ने भारत में अब तक 122.13 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि 100 करोड़ कमाने वाली इस फिल्म की प्रोड्यूसर एक 21 साल की लड़की हैं, जिनका नाम अनुप्रिया नागर है. हाल ही में अनुप्रिया ने बताया कि एपल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की वजह से वह नीम करोली बाबा के विचारों के करीब पहुंचीं और आज इस मुकाम पर पहुंची हैं.

स्टीव जॉब्स की खोज ने बदली अनुप्रिया की किस्मत

एबीपी लाइव को दिए एक इंटरव्यू में अनुप्रिया ने बताया कि वह आर्ट इंडस्ट्री में नौकरी के लिए स्विट्जरलैंड जाने की तैयारी कर रही थीं. लेकिन इसी बीच उन्हें स्टीव जॉब्स की भारत यात्रा और उनके अध्यात्म के बारे में पता चला. स्टीव जॉब्स से जुड़ी इस खोज की वजह से वह भारत लौट आईं. इसके बाद उन्होंने फिल्ममेकर विशाल चतुर्वेदी से मुलाकात की, जो नीम करोली बाबा के जीवन पर एक फिल्म बना रहे थे. अनुप्रिया ने बताया कि इसके बाद जो कुछ भी हुआ, वह सब संयोग से हुआ.

---विज्ञापन---

स्विट्जरलैंड जाने की थी प्लानिंग…

अनुप्रिया ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह फिल्म बनाएंगी. उनकी प्लानिंग तो ब्रिटेन से इकोनॉमिक्स की डिग्री पूरी करने के बाद स्विट्जरलैंड जाकर आर्ट इंडस्ट्री में नौकरी करने की थी. अनुप्रिया ने कहा, ‘मैंने ब्रिटेन से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. मैंने वहां तीन साल रहकर पढ़ाई की है. मैंने पिछले साल ही ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. फिल्म बनाना या भारत लौटना मेरी प्लानिंग का हिस्सा कभी नहीं था. मैं स्विट्जरलैंड जाने की प्लानिंग कर रही थी, जहां मुझे आर्ट इंडस्ट्री में एक बेहतरीन नौकरी मिल गई थी, क्योंकि मैं बचपन से ही कला के बीच पली-बढ़ी हूं.’

कैंची धाम में स्टीव जॉब्स…

नीम करोली बाबा के बारे में बात करते हुए अनुप्रिया ने कहा, ‘मैं अपने कॉलेज के फाइनल ईयर में कई टेक्नोलॉजी कंपनियों पर रिसर्च कर रही थी. मैं यह जानने की कोशिश कर रही थी कि एपल और मेटा के फाउंडर्स को ये आइडिया कहां से मिले. एक आर्टिकल पढ़ते समय मुझे पता चला कि नीम करोली बाबा ने स्टीव जॉब्स को काफी प्रभावित किया था. उन्होंने कैंची धाम में रहकर दुनिया का कलर कंप्यूटर बनाने का आइडिया डेवलप किया था. उस आर्टिकल को पढ़कर मुझे हैरानी हुई कि मुझे एक भारतीय संत के बारे में जानकारी एक विदेशी से क्यों मिल रही है? इसी बात ने मुझे इस सब्जेक्ट पर और ज्यादा रिसर्च करने के लिए इंस्पायर किया.’

---विज्ञापन---

‘इतने पैसों का मैं क्या करूंगी…’

फिल्म ‘हनुमान अंश’ के बारे में बात करते हुए अनुप्रिया ने कहा, ‘मैंने पहले एक किताब या कॉमिक बुक लिखने के बारे में सोचा था. मैं तब सिर्फ 20 साल की थी. लेकिन जब मैं भारत आई, तो मेरी मुलाकात विशाल चतुर्वेदी से हुई, जो नीम करोली बाबा पर फिल्म बना रहे थे. यह सब अचानक हुआ. ये बिल्कुल एक संयोग था. महाराज जी पर फिल्म बनाना एक जोखिम था, लेकिन सच कहूं तो मेरा इरादा कभी भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिए फिल्म बनाने का नहीं था. मुझे खुशी है कि लोग इसे पसंद कर रहे हैं और देख रहे हैं. मैं अभी सिर्फ 21 साल की हूं, मुझे यह भी नहीं पता कि इतने पैसों का मैं क्या करूंगी.’

First published on: Sep 07, 2026 02:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola