Monday, 7 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन हैं सुरभि वंजारा? जिसने India’s Got Latent 2 में उड़ाई समय रैना की खिल्ली, इमरान हाशमी संग दे चुकीं हैं ये हिट फिल्म

'India's Got Latent 2' इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. शो में नजर आईं सुरभि वंजारा ने तो मानों दर्शकों को दीवाना बना दिया हो, लेकिन क्या आप जानते हैं, ये फिल्मों और टीवी का पॉपुलर नाम रहीं हैं.

Surbhi Vanzara
कौन हैं सुरभि वंजारा?

Who Is Surbhi Vanzara: इन दिनों ‘India’s Got Latent 2’ को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. शो में नजर आईं सुरभि वंजारा ने भी अपने मजेदार अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींचा. खासतौर पर कॉमेडियन समय रैना के साथ उनकी बातचीत काफी वायरल हुई. सुरभि ने अपने बेबाक अंदाज में समय की ऐसी खिंचाई की, कि शो का यह मूमेंट चर्चा में आ गया. हालांकि, सुरभि के लिए कैमरे के सामने आना कोई नई बात नहीं है. वह लंबे समय से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं.

शबनम सैयद के नाम से भी मिली पहचान

सुरभि वंजारा को इंडस्ट्री में पहले ‘शबनम सैयद’ के नाम से जाना जाता था. अपने करियर के दौरान उन्होंने इसी नाम से कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया. धीरे-धीरे उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाई और कई पॉपुलर टीवी शोज का हिस्सा बनीं.

---विज्ञापन---

इमरान हाशमी संग कर चुकी हैं काम

सुरभि के फिल्मी करियर की बात करें तो वह इमरान हाशमी की फिल्म ‘मर्डर’ में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने ‘तुमसा नहीं देखा’ में भी काम किया है. फिल्मों के साथ-साथ टीवी की दुनिया में भी सुरभि ने काफी नाम बनाया है.

इन शोज से पाई पहचान

वह ‘कुबूल है’, ‘श्श्श… कोई है’, ‘मिली’ जैसे चर्चित टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं. यही वजह है कि पुराने टीवी दर्शक उनके चेहरे से अच्छी तरह परिचित हैं.

---विज्ञापन---

शादी के बाद बदला नाम?

सुरभि की पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने 22 अगस्त 2011 को सौरभ एम. वंजारा से शादी की थी. इसके बाद उनके नाम को लेकर भी कई तरह की बातें सामने आईं. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि शादी के बाद उन्होंने हिंदू धर्म अपनाया और शबनम सैयद की जगह सुरभि वंजारा नाम रख लिया. हालांकि, उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी ऐसी जानकारियों को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आती रही हैं.

‘India’s Got Latent 2’ से फिर चर्चा में एक्ट्रेस

लंबे समय तक मेनस्ट्रीम एंटरटेनमेंट से दूर रहने के बाद सुरभि ने ‘India’s Got Latent 2’ में अपनी मौजूदगी से एक बार फिर लोगों को इंप्रेस कर दिया है. शो में उनका कॉन्फिडेंस और बेबाक अंदाज दर्शकों को पसंद आया. खासकर समय रैना के साथ उनकी नोकझोंक ने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी.

---विज्ञापन---

सुरभि को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट हाई

बहरहाल, अब सुरभि को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी फिर बढ़ गई है और लोग उनके पुराने टीवी शोज और फिल्मों के बारे में भी सर्च कर रहे हैं. अभिनय की दुनिया में लंबा सफर तय कर चुकीं सुरभि की यह नई पारी कितनी आगे जाती है, यह देखना दिलचस्प होगा.

First published on: Sep 07, 2026 03:49 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola