Thursday, 17 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

दाऊद इब्राहिम संग वायरल फोटो पर सालों बाद मंदाकिनी ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई

मंदाकिनी और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की सालों पहले एक तस्वीर वायरल हुई थी. इस तस्वीर को लेकर अब मंदाकिनी ने चुप्पी तोड़ी है और इसके पीछे का सच बताया है कि उनकी मुलाकात दाऊद से कैसे हुई थी.

Mandakini
Mandakini

दिग्गज एक्ट्रेस मंदाकिनी बॉलीवुड का एक वक्त पर बड़ा नाम हुआ करती थी. उन्होंने हिंदी सिनेमा में तमाम फिल्में की और अपनी एक अलग पहचान बनाई. हालांकि अपने करियर के दौरान उनका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ भी जुड़ा. इतना ही नहीं उनकी दाऊद इब्राहिम के साथ एक तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसको लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया था. हालांकि सालों बाद मंदाकिनी ने इस वायरल तस्वीर को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है और इसके पीछे का सच बताया है.

दाऊद संग वायरल तस्वीर पर बोलीं मंदाकिनी

दरअसल, एएनआई के साथ बात करते हुए मंदाकिनी ने दाऊद के साथ तस्वीर वायरल होने को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि दुबई में वह एक सगाई में शामिल होने के लिए गई थी और इस दौरान उन्होंने क्रिकेट मैच भी अटेंड किया था. उन्होंने कहा, “जो भी लोग लिखना चाहें, जो भी बोलना चाहें, इस पर हमारा कंट्रोल नहीं है. “

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस ने आगे कहा, “एक कलाकार को कई लोगों से मिलना पड़ता है और हमारे लिए सब बराबर होते हैं. हमारे साथ बहुत सारे लोग थे. हम किसे चुनें और किसे नहीं? मैं दुबई में एक शो के लिए गई थी और फिर मैच देखने चली गई. मुझे दाऊद ने नहीं बुलाया था. उस समय मुझे इस बात का एहसास नहीं हुआ.”

वायरल तस्वीर ने डाला करियर पर असर

एक्ट्रेस ने इस दौरान ये भी कहा कि उस समय उन्हें उस तस्वीर के असर का अंदाजा नहीं था, लेकिन जब वह सामने आई तो उससे कई तरह की खबरें और अटकलें शुरू हो गईं. मंदाकिनी के मुताबिक इस विवाद ने उनके करियर पर काफी गहरा असर छोड़ा है. हालांकि एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि इस विवाद को संभालने के लिए एक टीम का होना कितना जरूरी है. उन्होंने कहा, “इस विवाद से बहुत नुकसान हुआ. बाद में मुझे पता चला कि इन सब चीजों को संभालने के लिए एक टीम का होना जरूरी है. मैंने हर जगह इन अफवाहों का खंडन किया.”

---विज्ञापन---

मंदाकिनी ने इन फिल्मों में किया काम

आपको बता दें कि मंदाकिनी ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 1985 में आई हिट फिल्म राम तेरी गंगा मैली से की थी. इस फिल्म में उनके साथ राजीव कपूर नजर आए थे और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी. इस फिल्म से मंदाकिनी रातों-रात स्टार बन गई थीं. इसके अलावा उन्होंने जीवा, डांस-डांस, प्यार करके देखो, कमांडो, जीते हैं शान से और कहां है कानून जैसी फिल्मों में काम किया. वह मिथुन से लेकर आदित्य पंचोली, गोविंदा जैसे स्टार के साथ काम किया है. वहीं. साल 1996 में फिल्म जोरदार में मंदाकिनी आखिरी बार नजर आईं थी और इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था.

यह भी पढ़ें- Mandakini Comeback: 26 साल बाद कमबैक कर रही हैं मंदाकिनी, इस प्रोजेक्ट में आएंगी नजर

---विज्ञापन---
First published on: Sep 17, 2026 01:59 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola