Friday, 18 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

दिशा सालियान केस में नया विवाद, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को भेजा गया 500 करोड़ का मानहानि नोटिस

Disha Salian Case: दिशा सालियान के पिता ने आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का लीगल नोटिस भेजा है. उन्होंने दोनों नेताओं से मीडिया और सोशल मीडिया पर बिना शर्त लिखित व वीडियो माफी मांगने की मांग की है.

Disha Salian death case Defamation Notice Aaditya Thackeray anil Deshmukh
Disha Salian death case Defamation Notice Aaditya Thackeray anil Deshmukh

Disha Salian Case: दिवंगत फिल्म मैनेजर दिशा सालियान (Disha Salian) की मौत का केस एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है. इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब एक बड़ा लीगल मोड़ आया है. दिशा के पिता सतीश सालियान ने शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) और महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को पूरे 500 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस (Defamation Notice) थमा दिया है. सतीश का आरोप है कि दोनों नेताओं ने उनकी कानूनी लड़ाई को गलत तरीके से ‘पॉलिटिकल ड्रामा’ बताकर उन्हें बदनाम किया है.

500 करोड़ का मानहानि नोटिस

दिशा के पिता सतीश सालियान ने अपनी वकील अनुष्का सोनावणे के जरिए यह नोटिस भेजा है. इसमें आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख से 7 दिनों के अंदर माफी मांगने, अपने बयान वापस लेने और 500 करोड़ रुपये का हर्जाना देने की डिमांड की गई है.

---विज्ञापन---

न्यूज चैनल्स पर वीडियो माफी की मांग

नोटिस में साफ कहा गया है कि दोनों नेताओं को नेशनल और स्टेट लेवल के न्यूज चैनलों के साथ-साथ अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल्स पर कम से कम 3 मिनट का ‘अनकंडीशनल वीडियो अपॉलजी’ (Video Apology) मैसेज जारी करना होगा, साथ ही प्रिंट मीडिया में A4 साइज का विज्ञापन देना होगा.

कानूनी लड़ाई को बताया ‘पॉलिटिकल साजिश’

सतीश सालियान का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी की मौत की निष्पक्ष जांच के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. लेकिन आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख ने बिना किसी सबूत के उनकी नीयत पर सवाल उठाए और उनकी इस न्याय की लड़ाई को ठाकरे परिवार के खिलाफ एक ‘राजनैतिक साजिश’ करार दे दिया.

---विज्ञापन---

यौन हिंसा और मर्डर का गंभीर आरोप

दिशा के पिता का दावा है कि उनकी बेटी की मौत सुसाइड नहीं बल्कि मर्डर थी. उन्होंने आरोप लगाया है कि दिशा के साथ पहले यौन हिंसा हुई थी और फिर उसकी हत्या कर दी गई, जिसके बाद प्रभावशाली लोगों और पुलिस ने मिलकर मामले को दबाने की कोशिश की.

सुसाइड या मर्डर? अब CBI कर रही जांच

बता दें कि मुंबई पुलिस ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट में दिशा की मौत को सुसाइड बताया था. लेकिन अब सतीश की याचिका के आधार पर सीबीआई (CBI) इस पूरे मामले की नए सिरे से जांच कर रही है, जिससे इस केस में नए और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 17, 2026 01:57 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola