Thursday, 17 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मिर्जापुर द मूवी’ के क्लाइमेक्स से हटेगा ‘शूरवीर’ गाना? सीन पर दिल्ली HC सख्त, CBFC से मांगा जवाब

मिर्जापुर द मूवी के क्लाइमेक्स में दिखाए गए गाने शूरवीर को लेकर विवाद चल रहा है. इस विवाद पर दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनवाई करते हुए मामले में CBFC से फैसला लेने को कहा है. इसके अलावा कोर्ट ने भी गाने पर आपत्ति जताई है.

Mirzapur The Movie Song Shoorveer Controversy
Mirzapur The Movie Song Shoorveer Controversy

‘मिर्जापुर द मूवी’ सिनेमाघरों में 4 सितंबर को रिलीज हुई थी. फिल्म को रिलीज हुए 14 दिन बीत चुके हैं और ये लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. हालांकि मूवी की सफलता के बीच एक विवाद खड़ा हो गया है. फिल्म के क्लाइमेक्स से ‘शूरवीर’ गाने को हटाने की मांग की गई है. इसी याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई 24 सितंबर तक टाल दी है. इसके अलावा कोर्ट ने मामले में CBFC से फैसला लेने को कहा है.

शूरवीर गाने पर क्या है विवाद?

दरअसल, हाल ही में ‘मिर्जापुर द मूवी’ से क्लाइमेक्स में दिखाए जा रहे गाने शूरवीर को हटाने की याचिका दायर की गई थी. याचिका में कहा गया है कि, “शूरवीर गाना महाराणा प्रताप को ट्रिब्यूट देने के लिए बनाया गया था. हालांकि याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि फिल्म के मेकर्स ने इस गाने को गैंगस्टर और हिंसक सीन दिखाने के दौरान बैकग्राउंड में इस्तेमाल किया है. जिससे धार्मिक और ऐतिहासिक भावनाएं आहत होती हैं.

---विज्ञापन---

कोर्ट ने गाने पर जताई आपत्ति

वहीं, इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने ‘मिर्जापुर द मूवी’ के क्लाइमेक्स में शूरवीर गाने के इस्तेमाल को लेकर आपत्ति जताई है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि हम ऐसी स्थिति में है कि हिंसा का सम्मान कर रहे हैं और कहा कि ये गाना सीन के साथ अच्छा नहीं लग रहा है. दूसरी ओर मामले को लेकर फिल्म के प्रोड्यूसर ने कहा कि फिल्म के क्लाइमेक्स में एक सीन है, जहां पर हीरो की गुंडों के साथ भिड़ंत होती है, लेकिन महाराणा प्रताप से कोई लेना देना नहीं है. वहीं, कोर्ट ने इसके जवाब में कहा कि वह सीन और गाना पहली नजर में ठीक नहीं लग रहा है.

CBFC को दिया निर्देश

कोर्ट ने मामले में निर्देश दिया कि फिल्म के प्रोड्यूसर CBFC को एक रिपोर्ट भेजें और गाने की जगह बैकग्राउंड म्यूजिक लगाने के साथ-साथ कुछ बदलाव करें. इसके अलावा कोर्ट ने प्रोड्यूसर का बयान दर्ज करने के बाद CBFC को इस मामले में एक हफ्ते के भीतर फैसला लेने को कहा है.

---विज्ञापन---

मिर्जापुर द मूवी में दिखे ये कलाकार

फिल्म को लेकर बात करें तो इसका डायरेक्शन गुरमीत सिंह ने किया है. यह एक एक्शन, क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो कि राजनीति से भरपूर है. फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, रवि किशन, दिव्येंदु शर्मा, जितेंद्र कुमार, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल जैसे कलाकार नजर आए हैं. मूवी ने सिनेमाघरों में 13 दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और यह अभी भी लगातार कमाई कर रही है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 11: मंडे को घटी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई, 200 करोड़ के इतने करीब पहुंची फिल्म, जानें कलेक्शन

First published on: Sep 17, 2026 02:55 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola