Thursday, 17 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘अधर्म के सामने धर्म का नाम श्री राम’, देव शर्मा की ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

देव शर्मा, अंजलि अरोड़ा और रजनीश दुग्गल स्टारर 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. यह फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.

Mahakavya Shri Ramayan Katha
'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज

Mahakavya Shri Ramayan Katha Trailer Realeased: ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. देव शर्मा, अंजलि अरोड़ा और रजनीश दुग्गल स्टारर इस फिल्म के ट्रेलर में रामायण की कहानी के साथ प्रेम, भक्ति, मर्यादा और धर्म-अधर्म के संघर्ष की झलक देखने को मिलती है. फिल्म में देव शर्मा भगवान श्री राम के किरदार में नजर आएंगे, जबकि अंजलि अरोड़ा माता सीता की भूमिका निभा रही हैं. रजनीश दुग्गल को रावण के रूप में देखा जाएगा. वहीं शील वर्मा लक्ष्मण और निर्भय वाधवा हनुमान जी की भूमिका में हैं.

कैसे होते ही ट्रेलर की शुरुआत?

ट्रेलर की शुरुआत राम और सीता के रिश्ते से होती है और फिर कहानी वनवास, सीता हरण और हनुमान जी की भक्ति तक पहुंचती है. इसके बाद धर्म और अधर्म के बीच होने वाले संघर्ष की झलक दिखाई जाती है. ट्रेलर का सबसे खास डायलॉग है. ‘अधर्म के सामने, धर्म का नाम, श्री राम.’ यही लाइन फिल्म की कहानी के मूल भाव को सामने रखती है.

---विज्ञापन---

श्री राम की मर्यादा पर फोकस

फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. जो हिंदी और छत्तीसगढ़ी, दो भाषाओं में रिलीज होगी. फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक सिंह ने बताया कि उनकी कोशिश सिर्फ रामायण को भव्य तरीके से दिखाने की नहीं, बल्कि दर्शकों तक इसकी भावनाएं पहुंचाने की रही है. फिल्म में श्री राम को मर्यादा, माता सीता को संकल्प, हनुमान जी को भक्ति और लक्ष्मण को कर्तव्य के रूप में दिखाया गया है.

कौन निभा रहा प्रभु श्रीराम का किरदार?

श्री राम का किरदार निभा रहे देव शर्मा के लिए यह भूमिका खास जिम्मेदारी वाली रही. उन्होंने कहा कि श्री राम की ताकत सिर्फ उनकी शक्ति में नहीं, बल्कि उनके संयम, करुणा, कर्तव्य और मर्यादा में है. वहीं अंजलि अरोड़ा ने माता सीता के किरदार को अपनी पहली फीचर फिल्म के लिए चुना है. उन्होंने सीता के संकल्प, गरिमा और आंतरिक शक्ति को इस भूमिका का सबसे खास हिस्सा बताया.

---विज्ञापन---

रावण के किरदार में दिखेंगे रजनीश दुग्गल

रजनीश दुग्गल फिल्म में रावण की भूमिका निभा रहे हैं. उनके मुताबिक रावण के पास ज्ञान और शक्ति सबकुछ था, लेकिन उसका अहंकार उसकी सबसे बड़ी कमजोरी बन गया. फिल्म में धर्म और अधर्म की इसी लड़ाई को अहम तरीके से दिखाया गया है.

First published on: Sep 17, 2026 02:57 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola