-विज्ञापन-

Mandakini Comeback: 26 साल बाद कमबैक कर रही हैं मंदाकिनी, इस प्रोजेक्ट में आएंगी नजर

Bollywood News In Hindi: 80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस मंदाकिनी (Mandakini) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से लाखों लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। आज भी एक्ट्रेस को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। इसी बीच मंदाकिनी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

 

फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ फेम एक्ट्रेस एक म्यूजिक वीडियो के जरिए कमबैक करने जा रही हैं। फैंस यह खबर जानकार बेहद एक्साइटेड हैं। हालिया मिली जानकारी के अनुसार मंदाकिनी एक म्यूजिक वीडियो के जरिए वापसी करने जा रही हैं जिसमें उनके बेटे रब्बिल ठाकुर भी नजर आएंगे। इस म्यूजिक वीडियो के डायरेक्टर साजन अग्रवाल ने कहा, मंदाकिनी मेरे होम टाउन मेरठ से ही हैं, और यह गाना मां-बेटे के खूबसूरत रिश्ते पर आधारित है।

 

और पढ़िएSurekha Sikri Birth Anniversary: एक्टिंग की चलती-फिरती पाठशाला थीं सुरेखा सीकरी

 

 

आपको बता दें कि इस म्यूजिक वीडियो में एक मां की कहानी है गाने के बोल ‘मां ओ मां’ हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस म्यूजिक वीडियो के साथ ही एक्ट्रेस का बेटा भी डेब्यू कर रहा है।डायरेक्टर साजन अग्रवाल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनका सपना था कि वो कभी मंदाकिनी को डायरेक्ट करें। वहीं एक्ट्रेस भी अपने कमबैक से बेहद खुश हैं।


जानकारी के लिए आपको बता दें कि मंदाकिनी ने साल 1996 में फिल्मों की दुनिया छोड़ दी थी। फिल्म राम तेरी गंगा मैली से मिली जबरदस्त सफलता के बाद एक्ट्रेस रातों रात स्टार बन गई थीं। हालांकि इसके बाद उनकी फिल्मों ने कुछ खास कमाल नहीं किया। हालांकि अब आखिरकार एक्ट्रेस 26 साल के लंबे इंतजार के बाद कमबैक कर रही हैं।

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

 

Latest

Don't miss

50MP कैमरा के साथ भारत में इस दिन लॉन्च होगा Redmi Note 12 4G, जानें संभावित फीचर्स

Redmi Note 12 4G: दिग्गज स्मार्टफोन ब्रांड रेडमी भारतीय...

Sonu Nigam: सोनू निगम के पिता के साथ हुआ बड़ा हादसा, बहन ने की पुलिस से शिकायत

Sonu Nigam: सिंगर सोनू निगम को लेकर एक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सोनू निगम के पिता के घर...

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के पिंजरे में नजर आएगा एकता कपूर का बड़ा स्टार, ये रहा नाम

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी फेम खतरों के खिलाड़ी मैदान में उतरने के लिए तैयार है। इस रियालिटी शो को लेकर आए दिन...

Infinix भारत में 27 मार्च को लॉन्च करेगा 50MP कैमरा वाला धाकड़ फोन, कीमत 10,000 से भी कम

Infinix Hot 30i launch price in India: स्मार्टफोन ब्रांड इंफिनिक्स भारत में अपना नया धांसू फोन Infinix Hot 30i को लॉन्च करने की पूरी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here