Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘ये अंत नहीं है…’, पिता के निधन के 5 दिन बाद Lara Dutta का पहला पोस्ट

Lara Dutta Emotional Post: पिता को खोने के 5 दिन बाद बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस लारा दत्ता ने पहला पोस्ट किया है। लारा दत्ता ने अपने पापा को याद करते हुए उनके नाम एक इमोशनल नोट लिखा है, जिसमें वो बोल रही हैं कि वो जानती हैं कि ये अंत नहीं है।

---विज्ञापन---

Lara Dutta Emotional Post
Lara Dutta Emotional Post (Image Credit: Instagram)

Lara Dutta Emotional Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता ने कुछ दिनों पहले ही अपने पिता और पूर्व विंग कमांडर एलके दत्ता को खोया है। एक्ट्रेस के पिता के अंतिम संस्कार की वीडियो सामने आई थी। लारा दत्ता ने अब पिता के दुनिया से चले के बाद उनको याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। लारा दत्ता ने पिता के निधन के 5 दिन बाद सोशल मीडिया पर फोटो के साथ अपने पापा के लिए बेहद भावुक नोट लिखा है। आइए जानते है कि एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा है।

यह भी पढ़ें: ‘चाची 420’ से ‘इंडियन’ तक, ‘ठग लाइफ’ से पहले इन फिल्मों में भी कमल हासन के अनोखे किरदार

---विज्ञापन---

31 मई की रात को छोड़ी दुनिया

लारा दत्ता ने इंस्टाग्राम पर दो फोटो शेयर की है, पहली उनके पापा के आखिरी दिनों की तस्वीर है और दूसरी फोटो पुरानी है, जिसें यंग लारा अपने पापा के साथ डांस करती दिखाई दे रही हैं। लारा दत्ता ने इन दोनों फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा, ‘मेरे अद्भुत, बहादुर, लड़ाकू पिता, 31 मई की रात को चुपचाप चले गए… उन्होंने एक बीमारी के खिलाफ लंबी और कड़ी लड़ाई लड़ी जिसने पिछले कुछ महीनों में उन्हें कमजोर कर दिया था… उन्होंने युद्ध में थके हुए सैनिक की तरह दर्द को सहन किया और बाधाओं को पार करने की हिम्मत और इच्छाशक्ति दिखाई, जो कभी-कभी सभी तर्कों को चुनौती देती थी।’

पिता की सीख पर बोलीं लारा दत्ता

लारा दत्ता ने आगे अपने बचपन के बारे में बताने के साथ वो बातें भी लिखी हैं, जो उन्होंने अपने पापा से सीखी हैं। एक्ट्रेस ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘मैंने अपने पिता से बहस करना, तर्क करना, बातचीत करना, कारण और चमकना सीखा… मैंने अपनी जिम्मेदारियों को एक्सेप्ट करना भी सीखा, कभी-कभी निडर होना सीखा, मैंने खुद के लिए और दूसरों के लिए खड़ा होना सीखा, मैंने एक अच्छा चुटकुला सुनाना सीखा, भले ही मैं खुद ही इसके लिए कोशिश करूं….. मैंने निस्वार्थ होने की कोशिश करना सीखा…. मैंने यह सब उनसे सीखा।’

---विज्ञापन---

आपके दिल अपने पास रखा है पापा

बेटी के लिए पिता उसकी जिंदगी के सबसे अहम शख्स होते हैं और लारा ने भी आगे कहा कि अपने पिता की यादों को हमेशा संजोकर रखने की बात की है। उन्होंने बोला, ‘मैं यह भी जानता हूं कि ये अंत नहीं है…चाहे शारीरिक रूप से यहां हों या नहीं, वो और मैं कहीं न कहीं हैं, किसी जमीन पर, किसी आयाम में, किसी दूसरी रियलिटी में, एक साथ वाल्ट्ज डांस करते हुए, मेरा हाथ उसके हाथ में है। मैं आपका दिल अपने पास रखती हूं पापा……मैं इसे अपने दिल में रखती हूं।’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Thug Life X Review: कैसी है कमल हासन की ‘ठग लाइफ’? पब्लिक का पहला रिएक्शन आया सामने

First published on: Jun 05, 2025 12:05 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola