Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

KRK On Alia Baby: केआरके ने शादी के 7 महीने के अंदर मां बनने वाली आलिया भट्ट पर कसा तंज, ट्वीट देख भड़के यूजर्स

KRK On Alia Baby: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) मां बन गई हैं। एक्ट्रेस ने बीते दिन मुंबई के एच एन रिलायंस अस्पताल में बेटी को जन्म दिया और इसकी खुशखबरी पोस्ट के जरिए फैंस के साथ साझा की। इस खुशखबरी के मिलने के बाद से ही फैंस समेत सितारे भी मां आलिया भट्ट और पिता […]

KRK On Alia Baby: केआरके ने शादी के 7 महीने के अंदर मां बनने वाली आलिया भट्ट पर कसा तंज, ट्वीट देख भड़के यूजर्स
KRK On Alia Baby: केआरके ने शादी के 7 महीने के अंदर मां बनने वाली आलिया भट्ट पर कसा तंज, ट्वीट देख भड़के यूजर्स

KRK On Alia Baby: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) मां बन गई हैं। एक्ट्रेस ने बीते दिन मुंबई के एच एन रिलायंस अस्पताल में बेटी को जन्म दिया और इसकी खुशखबरी पोस्ट के जरिए फैंस के साथ साझा की। इस खुशखबरी के मिलने के बाद से ही फैंस समेत सितारे भी मां आलिया भट्ट और पिता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को दिल खोलकर बधाइयां दे रहे हैं। बताते चलें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंधे थे। ऐसे में महज 7 महीने के अंदर मां बन जाने पर एक्टर और क्रिटिक कमाल आर खान उर्फ केआरके (KRK) ने एक्ट्रेस को लेकर ऐसा ट्वीट कर दिया है, जिसे देख यूजर्स भड़क उठे हैं।

और पढ़िएKuttey Release Date: आसमान भारद्वाज की पहली फिल्म ‘कुत्ते’ की रिलीज डेट जारी, विशाल भारद्वाज ने बताया खास

KRK ने कसा आलिया भट्ट पर तंज

कमाल राशिद खान (Kamaal Rashid Khan) ने आलिया भट्ट के महज 7 महीने के अंदर मां बनने पर सवाल खड़ा कर दिया है। साथ ही जोड़े पर तंज कसते हुए ट्वीट में लिखा है,’रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को 7 ही महीने में एक प्यारी सी बिटिया के प्राउड पैरंट्स बनने पर बधाई।’ हालांकि, कमाल आर खान (Kamaal R Khan) का ये ट्वीट देख आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के फैंस भड़क उठे हैं। लोगों को ऐसा लग रहा है कि केआरके ने तंज कसते हुए आलिया भट्ट पर सवाल खड़ा किया है।

यूजर्स ने लगाई केआरके की क्लास

केआरके के ट्वीट पर प्रतिक्रियाओं की लड़ी लग गई है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है,’तेरी क्यों जल रही है? कम से कम उन्होंने केवल इमेज के लिए बच्चे को अबॉर्ट नहीं किया। और कई बार ऐसा होता है कि दो में से एक पैरेंट्स प्रेग्नेंसी का सुनकर अपनी इमेज बचाने के लिए दूसरे को छोड़ देता है, कम से कम उन्होंने एक्सेप्ट किया और शादी रचाई।’ दूसरे ने लिखा,’बच्चा 7 महीने में हो या 9 महीने में, तुम्हें इससे कोई मतलब नहीं।’ वहीं एक अन्य लिखते हैं,’बेशर्म हो तुम।’

और पढ़िएAlia-Ranbir Baby Name:  तीन साल पहले ही आलिया ने बता दिया था अपनी बेटी का नाम, वीडियो वायरल

बच्ची की झलक पाने को बेताब फैंस

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दोनों के लिए ये पल काफी स्पेशल है। पैरेंट क्लब में शामिल होने की खुशी को रणबीर-आलिया सेलिब्रेट कर रहे हैं। वे अपने बेबी के साथ अपने हर पल को यादगार बनाना चाहते हैं। वहीं फैंस भी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेबी गर्ल की पहली झलक पाने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। लोग आलिया की क्यूट बेबी को देखने की इच्छा जाहिर करते नजर आ रहे हैं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

First published on: Nov 07, 2022 01:40 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.