Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

सुपरस्टार प्रभास से शादी रचाएंगी कृति सेनन? एक्टर को बताया ‘डार्लिंग’

Kriti Sanon to marry superstar Prabhas: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) और टॉलीवुड स्टार प्रभास (Prabhas) बीते कुछ दिनों से जबरदस्त सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ समय से दोनों के डेट करने की अफवाहें सामने आ रही हैं। इसी बीच उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर कृति सेनन के हालिया इंटरव्यू के कई […]

सुपरस्टार प्रभास से शादी रचाएंगी कृति सेनन? एक्टर को बताया 'डार्लिंग'
सुपरस्टार प्रभास से शादी रचाएंगी कृति सेनन? एक्टर को बताया 'डार्लिंग'

Kriti Sanon to marry superstar Prabhas: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) और टॉलीवुड स्टार प्रभास (Prabhas) बीते कुछ दिनों से जबरदस्त सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ समय से दोनों के डेट करने की अफवाहें सामने आ रही हैं। इसी बीच उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर कृति सेनन के हालिया इंटरव्यू के कई वीडियो साझा किए हैं। एक वीडियो में कृति को प्रभास के नाम से टीज किया जा रहा है। तो दूसरी क्लिप में एक्ट्रेस, प्रभास को ‘डार्लिंग’ बताती नजर आ रही हैं। इसी के साथ कृति और प्रभास ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे हैं। बताते चलें कि कृति फिलहाल वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ अपनी फिल्म ‘भेड़िया’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी के चलते वह कई इंटरव्यू में नजर आ रही हैं जिनमें से एक वीडियो में वरुण भी कृति की डेटिंग लाइफ को लेकर उनकी टांग खींचते दिखाई दे रहे हैं।

और पढ़िएBlurr Teaser: तापसी पन्नू ने दिखाई अपनी ‘ब्लर’ दुनिया की झलक, सस्पेंस से भरपूर टीजर

Varun Dhawan ने की कृति के शहजादे की बात

रील लाइफ कपल कृति सेनन (Kriti Sanon) और प्रभास (Prabhas) की केमिस्ट्री और बान्डिंग लोगों द्वारा काफी पसंद की जा रही है। सभी उन्हें रियल जिंदगी में भी साथ देखने के लिए बेताब हैं। ऐसे में कृति की ‘भेड़िया’ फिल्म के को-स्टार वरुण धवन भी उनकी डेटिंग लाइफ के बारे में बात करते नजर आए हैं। उनके हाल ही में हुए इंटरव्यू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वरुण कृति की टांग खींचते हुए कह रहे हैं,’अब इनकी (कृति) जिंदगी में वो शहजादा, वो डार्लिंग आ गया है।’ फैंस ने इस क्लिप को ट्विटर पर साझा किया है। साथ ही वह यह दावा करते नजर आ रहे हैं कि वीडियो में प्रभास की बात की जा रही है।

Kriti Sanon ने प्रभास को बताया ‘डार्लिंग’

सोशल मीडिया पर कृति सेनन का एक और वीडियो छाया हुआ है जिसमें कृति, प्रभास के बारे में बात करते हुए उन्हें ‘डार्लिंग’ कहती नजर आ रही हैं। वीडियो में कृति, प्रभास के बारे में कह रही हैं,’वह डार्लिंग हैं।’ इसके बाद वीडियो में उनकी और प्रभास की साथ में क्लिप्स दिखाई गई हैं जो उनकी केमिस्ट्री को बखूबी दिखा रही है। इसके अलावा एक दूसरी क्लिप में कृति यह भी बता रही हैं कि उनकी प्रभास ने कैसे तेलुगु सीखने और काम करने में मदद की है। उन्होंने बताया कि वह प्रभास को हिन्दी सीखने में मदद करती थीं और प्रभास उनकी तेलुगु बोलने में मदद किया करते थे। दोनों ही एक दूसरे का काफी साथ देते हैं। फैंस कृति की यह सारी क्लिप्स जमकर शेयर कर रहे हैं।

और पढ़िएBipasha Basu: बिपाशा बसु ने शेयर की बेटी देवी की पहली तस्वीर, फैंस लुटा रहे प्यारा

‘आदिपुरुष’ में साथ नजर आएंगे Kriti-Prabhas

कृति सेनन और प्रभास पेन-इंडिया फिल्म ‘आदिपुरुष’ में साथ काम कर रहे हैं। ओम राउत (Om Raut) द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कृति और प्रभास के साथ सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और सनी सिंह (Sunny Singh) भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म भारत की सबसे एपिक कहानियों में से एक ‘रामायण’ पर आधारित है। फिल्म में जहां प्रभास, राम का किरदार निभा रहे हैं। वहीं कृति, सीता माता की भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही कृति और प्रभास की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि ‘आदिपुरुष’ फिल्म अगले साल 16 जून को रिलीज होने वाली है।

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

First published on: Nov 26, 2022 05:37 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.