Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

बहन Nupur के शादी फंक्शन में Kriti Sanon ने जमकर किया डांस, वरुण शर्मा के साथ लॉलीपॉप लागेलू गाने पर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

बहन नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन के शादी फंक्शन में एक्ट्रेस कृति सेनन जमकर डांस करते हुए नजर आईं. उन्होंने वरुण शर्मा के साथ भी लॉलीपॉप लागेलू गाने पर खूब डांस किया,जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

---विज्ञापन---

Kriti Sanon Varun Sharma-Nupur Sanon
Kriti Sanon Varun Sharma-Nupur Sanon

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन और एक्ट्रेस नूपुर सेनन शादी करने जा रही हैं. नूपुर सिंगर स्टेबिन बेन के साथ शादी कर रही हैं. कपल के प्री वेडिंग फंक्शन उदयपुर में शुरू हो चुके हैं. हाल ही में नूपुर और स्टेबिन के हल्दी और संगीत के फंक्शन के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें कृति सेनन और उनकी मां डांस करते हुए नजर आ रही हैं. इसके अलावा एक वीडियो में वह वरुण शर्मा के साथ भोजपुरी गाने पर भी थिरकती दिख रही हैं.

हल्दी फंक्शन में कुछ ऐसा था नूपुर और कृति का लुक

नूपुर ने हल्दी की रस्म के लिए येलो और व्हाइट कलर का लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही थी. उन्होंने बालों को कर्ल किया है और मिनिमल जूलरी पहनी है. वहीं स्टेबिन ने भी येलो और व्हाइट का मैचिंग कुर्ता पहना है. इसके अलावा हल्दी फंक्शन के लिए कृति ने भी येलो कलर का आउटफिट पहना है. कृति अपनी बहन नूपुर और स्टेबिन के साथ जमकर डांस करते हुए दिख रही हैं. वह ढोल की थाप पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं.

---विज्ञापन---

मां के साथ भी कृति ने किया डांस

नूपुर और स्टेबिन के संगीत फंक्शन में कृति ने बेबी पिंक कलर का लहंगा पहना है और बालों को खुला रखा है. इस लुक में वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. वहीं, एक वीडियो में कृति अपनी मां के साथ डांस कर रही हैं. कृति की मां इस दौरान काफी इमोशनल नजर आ रही हैं. इस दौरान नूपुर और स्टेबिन सामने बैठे हुए हैं.

वरुण शर्मा के साथ कृति ने किया लॉलीपॉप लागेलू गाने पर डांस

इसके अलावा एक और वीडियो प्री वेडिंग फंक्शन का सामने आया है, जिसमें कृति एक्टर वरुण शर्मा के साथ भोजपुरी गाने लॉलीपॉप पर थिरकते हुए नजर आ रही हैं. वरुण शर्मा और कृति इस गाने को खूब एंजॉय करते हैं.

11 जनवरी को होगी नूपुर और स्टेबिन की शादी

साथ ही नूपुर और दूल्हे स्टेबिन ने भी गल्ला गुड़िया गाने पर डांस किया. दोनों एक दूसरे के साथ खूब एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं. बता दें कि नूपुर और स्टेबिन 11 जनवरी को क्रिश्चियन रीति रिवाजों के मुताबिक शादी करेंगे और उसके बाद हिंदू रीति रिवाजों से सात फेरे लेंगे.

यह भी पढ़ें- The Raja Saab Box Office Day 1: ‘द राजा साब’ ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, फिल्म ने तोड़ डाले ये बड़े रिकॉर्ड

---विज्ञापन---
First published on: Jan 10, 2026 10:23 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola