Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

The Raja Saab Box Office Day 1: ‘द राजा साब’ ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, फिल्म ने तोड़ डाले ये बड़े रिकॉर्ड

The Raja Saab Box Office Collection Day 1: साउथ एक्टर प्रभास की नई फिल्म 'द राजा साब' (The Raja Saab) आज यानी 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. जहां फिल्म को लेकर ऑडियंस में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. आइए जानते हैं कैसी रही है प्रभास की नई फिल्म की शुरुआत...

---विज्ञापन---

The Raja Saab Box Office Collection Day 1

The Raja Saab Opening Day Collection: साउथ सुपरस्टार प्रभास एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाने के लिए लौट आए हैं. उनकी फिल्म ‘द राजा साब’ आज यानी 9 जनवरी को ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. जहां इस फिल्म ने पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करना शुरू कर दिया है. फिल्म ने पहले ही दिन की शुरुआत में कई बड़ी फिल्मों को टक्कर देते हुए कई रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं. आइए जानते हैं साउथ सुपरस्टार की इस फिल्म का पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल रहा है.

पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क (Sacnilk) के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘द राजा साब’ ने आज यानी 9 जनवरी को शाम 6 बजे तक लगभग 19.19 करोड़ रूपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि रात के शोज में बढ़ोतरी के साथ यह आंकड़ा काफी बढ़ सकता है.

---विज्ञापन---

फिल्म ने तोड़े कई रिकॉर्ड

प्रभास की इस नई फिल्म ने पहले ही दिन जबरदस्त कलेक्शन के साथ ही कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. जहां इस फिल्म ने धनुष और कृति सेनन की ‘तेरे इश्क में’ को भी पीछे छोड़ दिया है. दरअसल धनुष की फिल्म ने पहले दिन 16 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके साथ ही (12.25 करोड़), ‘जॉली एलएलबी 3’ (12.5 करोड़), ‘सितारे जमीन पर’ (10.7 करोड़) और ‘जाट’ (9.5 करोड़) के पहले दिन के कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

प्रभास के साथ संजय दत्त

‘द राजा साब’ में प्रभास के साथ ही संजय दत्त भी लीड रोल में है. फिल्म में मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार और निधि अग्रवाल भी हैं. जरीना वहाब और बोमन ईरानी भी फिल्म में जबरदस्त एक्टिंग करते नजर आए. बता दें कि यह एक हॉरर-फैंटेसी फिल्म है. इस फिल्म को मारुति ने डायरेक्ट किया है.

---विज्ञापन---

प्रभास की आने वाली फिल्में

बॉक्स ऑफिस पर प्रभास अब तहलका मचाने के लिए तैयार हैं. ‘द राजा साब’ तो रिलीज हो ही चुकी है. इसके साथ ही प्रभास स्पिरिट में नजर आएंगे. जहां उनके अपोजिट लीड रोल में तृप्ति डिमरी भी दिखेंगी. वहीं साउथ सुपरस्टार को ‘सालार पार्ट 2’ और ‘कल्कि 2898 एडी 2’ में भी देखा जाएगा.

First published on: Jan 09, 2026 07:51 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola