---विज्ञापन---

Kartik Aaryan Video: सुख-सुविधाएं छोड़ कार्तिक आर्यन ने इकोनॉमी क्लास में किया सफर, मुंबई से जोधपुर जा रहे थे

Kartik Aaryan Video: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) आज एक ऐसा नाम हैं, जिनकी पॉपुलैरिटी दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। एक्टर बीते दिनों जोधपुर में एक इवेंट के लिए गए थे। जहां उन्होंने चाइल्ड फैंस के साथ सेल्फी ली और उनको ऑटोग्राफ देकर खुश किया। इसी कड़ी में बीत दिन एक्टर को जोधपुर से […]

Edited By : Kirti Gupta | Updated: Sep 20, 2022 16:26
Share :
कार्तिक ने बिजनेस क्लास की सुख-सुविधाएं छोड़ इकोनॉमी क्लास में सफर किया। (Video)

Kartik Aaryan Video: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) आज एक ऐसा नाम हैं, जिनकी पॉपुलैरिटी दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। एक्टर बीते दिनों जोधपुर में एक इवेंट के लिए गए थे। जहां उन्होंने चाइल्ड फैंस के साथ सेल्फी ली और उनको ऑटोग्राफ देकर खुश किया। इसी कड़ी में बीत दिन एक्टर को जोधपुर से मुंबई के लिए रवाना होना था, जिसके लिए कार्तिक ने बिजनेस क्लास की सुख-सुविधाएं छोड़ इकोनॉमी क्लास में सफर किया।

कार्तिक के इसी पोलाइट नेचर के फैन हुए लोग

दरअसल कुछ समय पहले सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टा हैंडल से कार्तिक का ये वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि कार्तिक भी सभी आम यात्रियों की तरह इकोनॉमी क्लास में सफर कर रहे है, जिसको देख सभी यात्री बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं सभी यात्री उनके इस कदम की सराहना भी कर रहे हैं। कार्तिक के इसी पोलाइट नेचर के आजकल लोग फैन हुए जा रहे हैं और एक्टर की फॉलो लिस्ट में इजाफा हो रहा है।

डाउन टू अर्थ हैं कार्तिक

आगे बताते चलें कि कार्तिक का ये वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स एक्टर को जमीन से जुड़ा हुआ बता रहे हैं और कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘बॉलीवुड का सबसे विनम्र सितारा, जो अपने लोगों के बीच होने पर गर्व महसूस करता है’। तो दूसरे ने लिखा, ‘बहुत विनम्र और जमीन से जुड़ा व्यक्ति’। वहीं तीसरे ने लिखा, ‘सुपरस्टार कार्तिक आर्यन का ये एक बहुत बड़ा दौर है’। एक अन्य ने लिखा, ‘ये है असली हीरो’।

कार्तिक का वर्कफ्रंट

अब आगे कार्तिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर जल्द मोस्ट अवेटेड फिल्म शहजादा में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा कार्तिक के पास पाइपलाइन में कैप्टन इंडिया, फ्रेडी और सत्यप्रेम की कथा जैसी फिल्में भी हैं।

First published on: Sep 20, 2022 09:00 AM