---विज्ञापन---

‘Leo’ को टक्कर देती शाहरुख खान की ‘Jawan’! 43 वें दिन भी कमाई का आंकड़ा शानदार

Jawan Box Office Collection Day 43: साउथ के डायरेक्टर एटली (Atlee) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) ने 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। अब फिल्म को रिलीज हुए 43 दिन हो गए हैं, लेकिन कमाई बरकरार है। जहां ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है, वहीं अब साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय […]

Jawan,  Box Office Collection Day 43, Shahrukh Khan, Atlee, Thalapathy Vijay, Leo
Image Credit: Google

Jawan Box Office Collection Day 43: साउथ के डायरेक्टर एटली (Atlee) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) ने 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। अब फिल्म को रिलीज हुए 43 दिन हो गए हैं, लेकिन कमाई बरकरार है। जहां ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है, वहीं अब साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म ‘लियो’ (Leo) ने भी धमाकेदार एंट्री मार ली है। लेकिन शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें यूं ही इंडस्ट्री का किंग खान नहीं कहा जाता है। आप ‘जवान’ के 43वें दिन के आंकड़े देखकर हैरान रह जाएंगे, क्योंकि ये अभी भी अपनी रफ्तार पकड़े हुए है।

यह भी पढ़ें: मां को नहीं पसंद था एक्ट्रेस का ब्वॉयफ्रेंड, करियर के लिए सब लगा दिया दाव पर

 ‘जवान’ का 43वें दिन का कलेक्शन (Jawan Box Office Collection Day 43)

जहां साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय की ‘लियो’ ने 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में एंट्री मार ली है। वहीं साउथ के नामी डायरेक्टर एटली की फिल्म ‘जवान’ को रिलीज हुए 43 दिन हो गए हैं, जिसमें साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा और बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के रोमांस ने लोगों का दिल जीत लिया। 7 सितंबर को रिलीज हुई जवान न सिर्फ हिंदी सिनेमा का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है बल्कि इतने दिनों बाद भी शानदार कमाई कर रही है।

अब देखना ये है कि साउथ के हीरो और बॉलीवुड के किंग के बीच कैसी टक्कर होती है। जवान का 43वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है, जो ये बताता है कि, जवान अभी भी जवान ही है। सैकनिल्क के अनुसार, ‘जवान’ ने अपनी रिलीज के 43 वें दिन भी 45 लाख का कलेक्शन किया है। अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 638.42 करोड़ रुपये हो गया है।

‘जवान’ का डे 1 से अब तक का कलेक्शन  (Jawan Box Office Collection Day 43)

Day 1- 75 करोड़
Day 2- 53.23 करोड़
Day 3- 77.83 करोड़
Day 4- 80.1करोड़
Day 5- 32.92 करोड़
Day 6- 26 करोड़
Day 7- 23.2 करोड़
Day 8- 21.6 करोड़
Day 9- 19.1 करोड़
Day 10- 31.8 करोड़
Day 11- 36.85 करोड़
Day 12- 16.25 करोड़
Day 13- 14.4 करोड़
Day 14- 9.6 करोड़
Day 15- 8.1 करोड़
Day 16- 7.6 करोड़
Day 17- 12.25 करोड़
Day 18- 14.95 करोड़
Day 19- 5.4 करोड़
Day 20- 5.00 करोड़
Day 21- 4.85 करोड़
Day 22- 5.97 करोड़
Day 23- 5.05 करोड़
Day 24- 8.5 करोड़
Day 25- 9.37 करोड़
Day 26- 6.85 करोड़

 

Day 27- 2.23 करोड़
Day 28- 1.86 करोड़
Day 29- 1.85  करोड़
Day 30- 1.3 करोड़
Day 31- 2.33 करोड़
Day 32- 3.00 करोड़
Day 33- 0.88 करोड़
Day 34- 0.82 करोड़
Day 35- 0.79 करोड़
Day 36- 0.77 करोड़
Day 37- 4.79 करोड़
Day 38- 1.71 करोड़
Day 39- 2.13 करोड़
Day 40- 0.77 करोड़
Day 41- 0.82 करोड़
Day 42- 0.67  करोड़
Day 43- 0.45 करोड़
कुल- 638.47 करोड़

‘लियो’ से टकराती दिखेगी ‘जवान’  (Jawan Box Office Collection Day 43)

जहां शाहरुख खान की जवान ने 7 सितंबर को थिएटर्स पर दस्तक दे दी थी, तो वहीं अब साउथ की फिल्म लियो ने भी 19 अक्टूबर को धमाकेदार एंट्री मारी है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो लियो की जबरदस्त फैन फॉलोइंग के चलते जल्द ही जवान का पत्ता बॉक्स ऑफिस से साफ हो जाता है। एटली के फिल्म जवान ने लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर राज कर लिया और अब भी जलवा बिखेर रही है। मगर लियो की दहाड़ के आगे जवान थोड़ी डरती दिखाई दे रही है।

First published on: Oct 20, 2023 08:02 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.