---विज्ञापन---

Kangana Ranaut: जावेद अख्तर की बढ़ी मुश्किलें, एक्ट्रेस की शिकायत के बाद कोर्ट में करना होगा तलब

Kangana Ranaut: अपने बेबाक अंदाज के चलते कंगना अक्सर चर्चा में छाई रहती हैं। एक बार फिर से कंगना एक नए विवाद को लेकर खबरों में छा गई हैं। दरअसल कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और जावेद अख्तर (Javed Akhtar) के बीच का विवाद खिंचता ही जा रहा है। जिसके बाद अब कोर्ट ने जावेद अख्तर […]

Kangana Ranaut, Javed Akhtar, Kangana Ranaut-Hrithik Roshan Controversy, Mumbai Court

Kangana Ranaut: अपने बेबाक अंदाज के चलते कंगना अक्सर चर्चा में छाई रहती हैं। एक बार फिर से कंगना एक नए विवाद को लेकर खबरों में छा गई हैं। दरअसल कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और जावेद अख्तर (Javed Akhtar) के बीच का विवाद खिंचता ही जा रहा है।

जिसके बाद अब कोर्ट ने जावेद अख्तर को तलब किया है। हम आपको पूरा मामला बताने जा रहे हैं। इस केस के तहत जावेद अख्तर को 5 अगस्त को कोर्ट में पेश होने के लिए समन भेजा गया।

जानें क्या है पूरा मामला  (Kangana Ranaut)

आपको पता हो कि, कंगना ने अपनी रिपोर्ट में जावेद अख्तर पर आरोप लगाया था कि उन्होंने साल 2016 में कंगना को अपने घर पर बुलाया कर धमकाया था। दरअसल कंगना का ऋतिक रोशन के साथ विवाद चल रहा था जिसे खत्म करने के लिए उन्हें जावेद ने धमकाया था।

एक इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत ने कहा था कि, जावेद अख्तर ने उन्हें इस मुद्दे पर ना बोलने के लिए धमकी दी थी और बाद में जावेद ने कंगना के खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी दायर कर दिया। इसके बाद एक्ट्रेस ने भी जावेद अख्तर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

इन धाराओं के तहत हुआ मुकदमा दर्ज

मालूम हो कि, कंगना रनौत ने जावेद अख्तर के खिलाफ साल 2020 में आईपीसी की धारा 506 (आपराधिक धमकी) और 509 (महिला की गरिमा का अपमान) और मानहानि का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करवाया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस मामले पर संज्ञान लेते हुए मुंबई की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने जावेद अख्तर को तलब किया है। अब जावेद की 5 अगस्त को अंधेरी कोर्ट में पेशी होनी है।

डॉक्टर बने दोनों के गवाह  (Kangana Ranaut)

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कंगना और जावेद अख्तर के फिजिशियन डॉ. रमेश अग्रवाल सोमवार को मजिस्ट्रेट के सामने अदालत में गवाह के रूप में पेश हुए। उन्होंने कोर्ट को बताया कि 2016 में जावेद, कंगना और उनकी बहन रंगोली चंदेल के बीच मुलाकात हुई थी।

इस दौरान जावेद ने कंगना से कहा था कि उन्हें माफी मांगनी पड़ेगी। डॉक्टर ने यह भी बताया कि कंगना रनौत और जावेद अख्तर के बीच किसी भी तरह के गलत शब्दों का इस्तेमाल नहीं हुआ था।

First published on: Jul 25, 2023 05:59 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.