-विज्ञापन-

Janhvi Shikhar Video: जान्हवी कपूर-शिखर पहाड़िया फिर आए साथ, एक्ट्रेस ने जमकर किया ब्लश

Janhvi Shikhar Video: जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया को फिर साथ देखा गया है। इस दौरान एक्ट्रेस दिल खोलकर ब्लश करती नजर आई हैं।

Janhvi Shikhar Video: जान्हवी कपूर एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ‘टॉक ऑफ द टाउन’ बनी हुई हैं। एक्ट्रेस को वापस से उनके एक्स बॉयफ्रेंड रहे शिखर पहाड़िया संग स्पॉट किया जा रहा है। दोनों को फिर से साथ देख लोग ये कयास लगा रहे हैं कि ये जोड़ा वापस से साथ आ गया है। वहीं अब जान्हवी और शिखर का एक और वीडियो इंटरनेट जगत में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। क्लिप में जान्हवी खूब ब्लश करती नजर आ रही हैं।

Janhvi Shikhar Video

जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया के लेटेस्ट स्पॉटेड वीडियो (Janhvi Shikhar Video) को विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस क्लिप में जोड़ा व्हाइट कलर की रेंज रोवर कार में नजर आ रहा है। जहां जान्हवी ब्लैक कलर की शॉर्ट बॉडीकॉन ड्रेस के ऊपर बेज कलर का ब्लेजर पहने बेहद बोल्ड लग रही हैं। तो वहीं शिखर पहाड़िया (Shikar Pahariya) ऑलिव ग्रीन कलर के स्वेटर में काफी स्मार्ट लगे हैं। क्लिप में जान्हवी को शिखर से बात करते हुए ब्लश करते देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें:Anushka Virat: पीएम मोदी के गुरु की शरण में अनुष्का-विराट, तस्वीर वायरल

Janhvi Shikhar को साथ देख फैंस का रिएक्शन 

जान्हवी कपूर और शिखर का ये वीडियो (Janhvi Kapoor Shikar Pahariya) खूब वायरल हो रहा है। साथ ही फैंस पोस्ट पर ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है,’वह उनकी तरह ही बेहद बोरिंग दिखते हैं। एक-दूजे के लिए बने।’ दूसरे ने लिखा है,’बेचारा फिर से वापस क्यों आ गया।’ वहीं एक अन्य लिखते हैं,’जान्हवी को पैप्स के सामने शर्माते हुए देखा जा सकता है।’ बताते चलें कि जान्हवी और शिखर साथ में करण जौहर की पार्टी में पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें:Shehzada postpone: ‘पठान’ शाहरुख खान से डरे कार्तिक आर्यन, शहजादा की रिलीज पोस्टपोन

कौन हैं Shikar Pahariya?

जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) और शिखर पहाड़िया को बीते दिन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई में साथ में स्पॉट किया गया था। इसके अलावा दोनों मालदीव वेकेशन पर भी साथ पहुंचे थे। यूं तो जान्हवी ने अबतक शिखर संग अपने रिश्ते को लेकर कुछ भी नहीं बोला है लेकिन दोनों के स्पॉटेड वीडियो इनके साथ होने का सुबूत देते हैं। बताते चलें कि शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं। शिखर एक प्रोफेशनल पोलो प्लेयर भी हैं। ये जोड़ा पहले भी साथ था लेकिन कुछ समय बाद दोनों वापस हो गए थे। वहीं शिखर और जान्हवी को वापस साथ देखकर फैंस काफी खुश हैं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

Latest

Don't miss

Redmi Note 12 Turbo स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट नजदीक, सामने आए फीचर्स

Redmi Note 12 Turbo: स्मार्टफोन ब्रांड रेडमी ने अपने...

MC Stan vs Abdu Rozik: अब्दू रोजिक ने बढ़ाई एमसी स्टैन की मुश्किलें, लगाए एक के बाद एक आरोप

MC Stan vs Abdu Rozik: बिग बॉस 16 फेम अब्दू रोजिक और एमसी स्टैन को लेकर एक खबर सामने आ रही है। बताया जा...

Tecno Spark 10 Pro की बिक्री कल से, 5000mAh की दमदार बैटरी के साथ मिलेगा धांसू कैमरा

Tecno Spark 10 Pro: टेक्नो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन को टेक्नो स्पार्क 10 प्रो को लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन Mediatek Helio...

Kangana Ranaut Birthday: बर्थडे के मौके पर भी कंगना रनौत ने लगा दी ट्रोलर्स की क्लास, Video में यूं मारा हेटर्स को ताना

Kangana Ranaut Birthday: कंगना रनौत आज अपना बर्थडे मना रही हैं। कंगना रनौत का जन्म 23 मार्च 1987 को हुआ था। आज अपने बर्थडे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here