---विज्ञापन---

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर के साथ रिलेशनशिप पर दिया बड़ा हिंट 

Janhvi Kapoor: अक्सर जाह्नवी को उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ देखा जाता है। एक इवेंट में एक्ट्रेस ने अपने रिलेशन को लेकर हिंट दिया है।

Janhvi Kapoor
इमेज क्रेडिट; E24 बॉलीवुड

Janhvi Kapoor: एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस श्रीदेवी (Shree Devi) और प्रोड्यूसर बोनी कपूर (Boney Kapoor) की बेटी हैं। इन्होंने बॉलीवुड में साल 2018 में ‘धड़क’ फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद एक्ट्रेस कई सारी हिट फिल्मों में दिखी। आज कल जान्हवी अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया (shikhar pahariya) को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। इन दोनों की रिलेशनशिप की अफवाहें अक्सर आती रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ फोटो खिचवाती नजर आती हैं।

मंदिर हो या सोशल मीडिया पीडीए से लेकर जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में भी दोनों साथ में देखे गए। अब, ऐसा लगता है कि जान्हवी ने अपने रिलेशन को लेकर एक बड़ा हिंट दिया है। ऐसा लगता है कि शिखर के साथ अपने रोमांटिक रिलेशन को कन्फर्म किया है।

मैदान स्क्रीनिंग में जान्हवी कपूर ने ‘शिखू’ नेकलेस फ्लॉन्ट किया

मंगलवार की रात, जाह्नवी कपूर अपने पिता बोनी कपूर की फिल्म ‘मैदान’ (maidaan) की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं। इस इवेंट में एक्ट्रेस ने ऑफ-व्हाइट फ्लेयर्ड पैंट, मैचिंग टॉप और हील्स पहना था, साथ ही अपने बालों को खोला था। एक्ट्रेस पूरे आउटफिट में ग्लैमरस लूक दे रही थी। खुले बालों और ग्लॉसी, ग्लैमरस लुक के साथ, उन्होंने शिखर पहाड़िया के नाम ‘शिखू’ वाले नेकलेस से सबका ध्यान अपनी ओर खिंचा।

‘कॉफी विद करण” के एक एपिसोड में, जाह्नवी ने गलती से स्पीड डायल पर अपने क्लोज दोस्तों के नाम का खुलासा कर दिया, और उनमें से एक शिखू यानी शिखर पहाड़िया का भी नाम था। हाल ही में, जान्हवी के बर्थडे पर, शिखर ने उन्हें विश करने के लिए इंस्टाग्राम पर कुछ स्टोरीज़ शेयर की थी। पहारिया ने एक-दुसरे से गले मिलते और एफिल टॉवर के सामने पोज देते हुए फोटो शेयर की और बर्थडे भी विश किया।

जाह्नवी की आने वाली फिल्में

इस साल जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की 5 फिल्में आने वाली है। देवरा, सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी, तख्त, ‘मिस्टर एंड मिसेज माहि’ और उलझ। देवरा में जान्हवी  के साथ प्रभास नजर आएंगे। वहीं, सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में वरुण धवन के साथ देखी जाएंगी।

यह भी पढ़े: मैदान’ को धूल चटाएगी ‘बड़े मियां छोटे मियां’

First published on: Apr 10, 2024 12:03 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.