---विज्ञापन---

कौन है वो मिस्ट्री गर्ल जिसके हाथों में हाथ डाले दिखे ईशान खट्टर ? जमकर वायरल हो रहा Video

Ishaan Khatter With Chandni Baiz: बॉलीवुड के मोस्ट यंग और वर्सेटाइल एक्टर ईशान खट्टर भी उन्हीं एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं जो अपनी एक्टिंग के साथ ही साथ अपनी पर्सनल लाइफ के चलते भी खबरों में बने रहते हैं। पिछले कुछ वक्त से तो एक्टर का नाम एक नई लड़की के साथ जोड़ा जा […]

Ishaan Khatter with Chandni Baiz
Ishaan Khatter with Chandni Baiz

Ishaan Khatter With Chandni Baiz: बॉलीवुड के मोस्ट यंग और वर्सेटाइल एक्टर ईशान खट्टर भी उन्हीं एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं जो अपनी एक्टिंग के साथ ही साथ अपनी पर्सनल लाइफ के चलते भी खबरों में बने रहते हैं। पिछले कुछ वक्त से तो एक्टर का नाम एक नई लड़की के साथ जोड़ा जा रहा है। दरअसल ये मामला तब शुरू हुआ जब हाल ही में उन्हें उसके साथ स्पॉट किया गया था। उस दौरान पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया था।

चांदनी बैज के साथ आए नजर (Ishaan Khatter With Chandni Baiz)

अब एक बार फिर एक्टर को होटल के बाहर मॉडल के साथ देखा गया। बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर इन दिनों अपनी प्रोफेशनल नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। खासकर तब से जब से उन्हें मलेशियन मॉडल चांदनी बैज के साथ स्पॉट किया गया। जिस पल से पैपराजी ने उन्हें मॉडल के साथ देखा था उसी पल से उनके रिलेशनशिप की हवा तेजी से फैल गई थी।

दोनों का सीरियस रिलेशनशिप ?

इस बीच ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक करीबी सूत्रों ने अफेयर की खबरों को सच बताया था। सूत्र ने बताया कि दोनों एक दूसरे के साथ सीरियस रिलेशनशिप में हैं। ये बात अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि एक बार फिर उन्हें रयूमर्ड गर्लफ्रेंड चांदनी बैज के साथ स्पॉट किया गया।

शाहिद कपूर भी आए नजर

एक्टर ईशान खट्टर को हाल ही में रेस्टोरेंट के बाहर आते देखा गया। इस दौरान उनके साथ चांदनी भी थीं। एक रिस्पॉन्सबिल ब्वॉयफ्रेंड की तरह ईशान भी अपनी रयूमर्ड गर्लफ्रेंड का ध्यान रखते हुए नजर आए। हाथों में हाथ डाले उन्होंने उन्हें कार में बैठाया। दिलचस्प बात ये है कि इस दौरान उनके बड़े भाई और एक्टर शाहिद कपूर भी वहां मौजूद थे। ईशान और शाहिद को देख पैपराजी ने उनसे फोटोज मांगी और दोनों ने मीडिया को ढेर सारे पोज दिए।

First published on: Sep 23, 2023 03:45 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.