Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

IIFA Awards 2022: बॉलीवुड के इन सितारों ने जीता IIFA Award, देखें लिस्ट..

IIFA 2022 Winner List: हर साल की तरह इस साल भी आईफा अवार्ड्स का आयोजन किया गया लेकिन इस बार ये अवॉर्ड सेरेमनी दुबई में हुई। अबू धाबी के पास बने यस आइलैंड पर बीती रात भी बॉलीवुड सितारों के नाम रही। इस दौरान बॉलीवुड के कई बड़े-सितारें इस अवार्ड्स फंक्शन में नजर आए। अंतर्राष्ट्रीय […]

IIFA 2022 Winner List: हर साल की तरह इस साल भी आईफा अवार्ड्स का आयोजन किया गया लेकिन इस बार ये अवॉर्ड सेरेमनी दुबई में हुई। अबू धाबी के पास बने यस आइलैंड पर बीती रात भी बॉलीवुड सितारों के नाम रही। इस दौरान बॉलीवुड के कई बड़े-सितारें इस अवार्ड्स फंक्शन में नजर आए। अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (IIFA) पुरस्कारों के 22वे संस्करण में शुक्रवार, 3 जून को IIFA रॉक्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जबकि शनिवार, 4 जून को मुख्य पुरस्कार की रात रही।

इस अवॉर्ड नाइट में सलमान खान, शाहिद कपूर, विक्की कौशल, कृति सेनन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अनन्या पांडे, सारा अली खान, एआर रहमान, टाइगर श्रॉफ, नोरा फतेही, यो यो हनी सिंह, पंकज त्रिपाठी समेत अन्य कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं।

बता दें कि बेस्ट एक्ट्रेस का आईफा 2022 अवॉर्ड अभिनेत्री कृति सेनन को उनकी फिल्मी मिमी के लिए दिया गया। इस अवॉर्ड को देने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को स्टेज पर बुलाया गया।

इसके अलावा इस साल का बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अभिनेता विक्की कौशल ने अपनी फिल्म सरदार उधम के लिए जीता। इस अवॉर्ड को उन्हें अभिनेत्री तमन्ना भाटिया दिया। उन्होंने इस पुरस्कार को दिवंगत अभिनेता इरफान खान को समर्पित करते हैं, जो मूल रूप से इस भूमिका को करने वाले थे।

आगे बता दें कि परफॉरमेंस इन ए सपोर्टिंग रोल (फीमेल) का खिताब अभिनेत्री साईं तम्हंकर ने फिल्म मिमी के लिए जीता। इस पुरस्कार को देने के लिए जेनेलिया देशमुख, अर्जुन रामपाल और हर्ष जैन साथ में मंच पर आए।

वहीं सपोर्टिंग रोल (पुरुष) में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन का पुरस्कार अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने फिल्म लूडो के लिए जीता। इस पुरस्कार को देने के लिए कृति सेनन और नरेंद्र केसर को बुलाया गया।

 

यहाँ पढ़िए –    Arangetram Ceremony: राधिका मर्चेंट के अरंगेत्रम सेरेमनी में अंबानी परिवार समेत पहुंचे ये बॉलीवुड सितारे, देखें तस्वीरे

 

फैंस को बता दें कि आईफा बेस्ट स्टोरी (ओरिजनल) का खिताब अनुराग बसु ने अपनी फिल्म लूडो के लिए अपने नाम किया। इस अवॉर्ड को देने स्पोर्ट्सबज डॉट कॉम के चेयरमैन नीतीश धवन और शाहिद कपूर पहुंचे।

इसके अलावा अभिनेत्री शरवरी वाघ ने अपनी फिल्म बंटी और बबली 2 के लिए बेस्ट डेब्यू फीमेल का खिताब जीत लिया है।

 

यहाँ पढ़िए –    Salman Khan: ‘सिद्धू मूसेवाला जैसा कर देंगे हाल’, सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी

 

बेस्ट डेब्यू मेल अवॉर्ड की बारी जब आई तब सारा माहौल थोड़ा इमोशनल हो गया क्योंकि ये अवॉर्ड एक पिता अपने बेटे को देने जा रहे थे। ये पुरस्कार बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने अपने बेटे अहान शेट्टी को फिल्म तड़प के लिए दिया और बेस्ट डेब्यू मेल अवॉर्ड का खिताब जीतकर अहान की खुशी का ठिकाना नहीं था। और भी कई पुरस्कार दिए गए जिनकी लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं….

 

Best Playback Singer Male – जुबिन नौटियाल, रतन लाम्बियान, शेरशाह

Best Playback Singer Female – असीस कौर, रतन लाम्बियान, शेरशाह

Best Music (Tie) – ए आर रहमान, अतरंगी रे, और तनिष्क बागची, जसलीन रॉयल, जावेद-मोहसिन, विक्रम मोंट्रोस, बी प्राक, जानी, शेरशाह

Best Lyrics – कौसर मुनीर, लहर दो, 83

Best Story Adapted- कबीर खान, संजय पूरन सिंह चौहान, 83

Best Picture – शेरशाह

Best Director – विष्णु वर्धन, शेरशाह

आखिर में बता दें कि इस अवॉर्ड नाइट की आन-बान और शान सलमान खान, रितेश देशमुख और मनीष पॉल ने होस्टिंग के जरिए बढ़ाई और सभी ने इस सेरेमनी में खूब एंजॉय किया। किसी ने डांस कर महफिल जमाई, तो किसी ने गाना गाकर स्टेज को सुरों से सजाया।

 

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

First published on: Jun 05, 2022 10:44 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.