---विज्ञापन---

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवि छोड़ेगी कॉलेज और शहर, फिर रंग दिखाएगा ईशान

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alerts 3 October : दर्शकों का मन पसंद शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी काफी पेचीदा होती जा रही है। सीरियल की कहानी आगे बढ़ने का नाम ही नहीं ले रही है। फैंस भी ये सोच रहे हैं कि कब इस शो में एक नया मोड़ […]

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alerts 3 October
Image Credit : Google

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alerts 3 October : दर्शकों का मन पसंद शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी काफी पेचीदा होती जा रही है। सीरियल की कहानी आगे बढ़ने का नाम ही नहीं ले रही है। फैंस भी ये सोच रहे हैं कि कब इस शो में एक नया मोड़ आएगा और इसकी कहानी और ज्यादा दिलचस्प हो जाएगी। ऐसे में आपको बता दें कि, सीरियल में एक और ड्रामा शुरू होने वाला है।

अब तक आपने देखा… (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alerts)

‘गुम है किसी के प्यार में’ सीरियल में अब तक अपने देखा, सवी चाहने के बाद भी ईशान के कॉलेज में पढ़ाई नहीं कर पा रही है। वहीं सवी का सच जानने के बाद ईशान को पछतावा होता है और वो सवि से माफी मांगने के लिए सोचता है । दूसरी तरफ कॉलेज के लोग सवि को खूब परेशान करते हैं। कॉलेज में ये बात फैल जाती है कि सवि एक बद्चलन लड़की है।

यह भी पढ़ें : ’12th Fail’ का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज, Vikrant Massey का ट्रांसफॉर्मेशन देख उड़ जाएंगे होश

सवी छोड़ेगी ईशान का कॉलेज

वहीं अब सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के आने एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि, ईशान सवी से माफी मांगने के लिए कॉलेज जाएगा। दूसरी तरफ तरफ सवी ईशान का कॉलेज और शहर दोनों छोड़ने का फैसला करेगी। साथ ही ईशान का बाप सवी को यही रहने के लिए बोलेगा। सवि शांतनु को बताएगी कि शहर में उसका नाम खराब हो चुका है। शांतनु सवी को बताएगा कि उसका करियर सबसे ज्यादा जरुरी है।

ईशान बदलेगा रंग (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alerts 3 October)

इसके बाद सवी जब सांतनु से बात कर लेती है तो वो कॉलेज के लिए चली जाती है। यहां पर सवी की मुलाकात बाजीराव से होती है। दोनों को एक साथ देखने के बाद ईशान बुरी तरह से चिढ़ जाएगा। इसके बाद सवी कॉलेज में एक टेस्ट देगी। इस टेस्ट में धुर्वा और उसका गैंग सवि को टारगेट करेंगा। ये सभी मिलकर ये सबियत करेंगे कि सवी ने नकल कि है। जिसके बाद सवि की चोरी पकड़ी जाती है और ईशान फिर से रंग बदलना शुरू कर देगा।

First published on: Oct 03, 2023 01:07 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.