Geet Baby Shower: पंजाबी फेमस सिंगर परमिश वर्मा (Parmish Verma) जल्द पापा बनने वाले हैं। इसकी जानकारी खुद सिंगर से कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर दी थी। बीते साल अक्टूबर में परमिश वर्मा ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड व कनाडाई पॉलिटिशियन गीत ग्रेवाल (Geet Grewal) से शादी रचाई थी।
वहीं अब ये कपल पेरेंट्स बनने जा रहा है। इसी बीच सिंगर ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी गीत के बेबी शॉवर की तस्वीरें शेयर की हैं। 28 जुलाई 2022 को सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो उनकी पत्नी गीत ग्रेवाल के बेबी शॉवर की हैं।
पहली फोटो में होने वाले मम्मी-पापा बेहद एक्साइटेड लग रहे हैं। गीत जहां पिंक कलर की ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पति परमिश की आंखों में खोई हुई हैं, वहीं ब्लैक सूट पहने सिंगर अपनी पत्नी को प्यार से निहार रहे हैं।
वहीं बाकी की तस्वीरों में पूल और इसके किनारे पर पेस्टल पिंक व ब्लू थीम्ड की सजावट देखी जा सकती है, जो मन मोह लेने के लिए काफी है। यही नहीं इस दौरान ‘बेबी वी’ भी लिखा हुआ। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए परमिश ने कैप्शन में लिखा है, “हमारे सपने सच हो रहे हैं, भगवान दयालु हैं।
लव यू बेब एंड बेबी वी।” अप्रैल 2022 में परमिश ने अपनी पत्नी की प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। उन्होंने अपनी पत्नी गीत संग एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, ”हमें यह खबर साझा करते हुए खुशी हो रही है कि, हम माता-पिता बन रहे हैं। भगवान, आपने हमारे जीवन में जो आशीर्वाद दिया है, उसके लिए धन्यवाद। वाहेगुरु मेहर करे।”