---विज्ञापन---

हनी और चूचा के लिए लंदन, न्यूयॉर्क की सड़कों पर मचा बवाल, फैंस पर चढ़ा ‘Fukrey 3’ का बुखार

Fans On Fukrey 3 : बॉलीवुड के ‘फुकरे एकबार फिर फैंस के बीस धमाल मचने के लिए तैयार हैं। पुलकित सम्राट और ऋचा चड्डा मल्टी स्टारर फिल्म ‘फुकरे 3’ आने वाली 28 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने ‘फुकरे 3’ का ट्रेलर रिलीज कर फैंस को […]

Fans On Fukrey 3, Fukrey 3
Image Credit : Instagram

Fans On Fukrey 3 : बॉलीवुड के ‘फुकरे एकबार फिर फैंस के बीस धमाल मचने के लिए तैयार हैं। पुलकित सम्राट और ऋचा चड्डा मल्टी स्टारर फिल्म ‘फुकरे 3’ आने वाली 28 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने ‘फुकरे 3’ का ट्रेलर रिलीज कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया था। वहीं इसके बाद फिल्म का एक मजेदार ट्रैक भी लॉन्च किया गया जिसे लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजही से वायरल हो रहा है। वीडियो में ‘फुकरे 3’ के फैंस जबरदस्त डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

दुनिया भर में दिखा ‘फुकरे 3’ का क्रेज (Fans On Fukrey 3)

जैसे-जैसे ‘फुकरे 3’ की रिलीज डेट नजदीक आ रही है वैसे ही फैंस की एक्साइटमेंट भी काफी बढ़ती जा रही है। हर कोई फिल्म में हन्नी, भोली पंजाबन, चूचा, लाली और पंडित जी को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा है। जहां हर गुजरते दिन के साथ फिल्म का इंतजार बढ़ रहा है, वहीं फिल्म का क्रेज अब दुनिया भर में देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें : फिल्मों में एक्टर्स इस तरह से शूट करते हैं हॉट सीन्स, नाम जान घूम जाएगा सिर

दुनिया भर में छाया फुकरे 3 का जादू

फिल्म का क्रेज न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में देखने को मिल रहा है इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में फैंस फुकरे 3 के गाने पर मजेदार डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जी हां… दिल्ली, लंदन और न्यूयॉर्क के फैंस सड़कों पर आ गए हैं और वो फुकरे 3 के ट्रैक पर थिरकते दिखाई हुए नजर आ रहे हैं। वहीं और लोग भी इस वायरल वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

 

फिल्म के 2 पार्ट्स भी हैं मजेदार (Fans On Fukrey 3)

‘फुकरे’ फिल्म के पहले 2 पार्ट्स भी फैंस को बेहद पसंद आए थे। फिल्म की पॉपुलैरिटी को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म के तीसरे पार्ट को बनाने का फैसला लिया। पहले फिल्म दिसंबर में रिलीज होनी थी। वहीं अब ये फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का फैंस लम्बे समय से इंतजार कर रहे थे लेकिन अब मेकर्स ने उनका ये इंतजार खत्म कर दिया है। देखना होगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर केसा कमल करेगी।

First published on: Sep 20, 2023 06:48 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.