Saturday, 31 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

संजय गुप्ता के घर पहुंचे मिलाप जावेरी, फूट-फूटकर रोए रोनित रॉय, दोस्त को खोने का गम नहीं हुआ बर्दाश्त

मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. उनके परिवार के साथ-साथ दोस्तों का भी रो-रोकर बुरा हाल, वीडियो लोगों को भावुक कर देगा.

sanjay gupta passed away
संजय गुप्ता के घर पहुंचे मिलाप जावेरी-रोनित रॉय फूट-फूटकर रोए, Photo Credit- Social Media

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. ‘कांटे’, ‘जिंदा’ और ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले संजय गुप्ता के जाने से उनके परिवार के साथ-साथ दोस्तों को भी गहरा सदमा लगा है. फिल्ममेकर के घर से सामने आए कुछ वीडियो लोगों को भावुक कर रहे हैं. इन वीडियो में एक्टर रोनित रॉय और राइटर-डायरेक्टर मिलाप जावेरी अपने दोस्त को खोने का दुख बर्दाश्त नहीं कर पाए और फूट-फूटकर रोते नजर आए.

दोस्त के घर पहुंचते ही रो पड़े मिलाप जावेरी

संजय गुप्ता के निधन की खबर सुनकर मिलाप जावेरी उनके घर पहुंचे. यहां पहुंचते ही वह अपने आंसू नहीं रोक पाए. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मिलाप बेहद भावुक दिखाई दे रहे हैं. संजय गुप्ता के साथ मिलाप का रिश्ता सिर्फ काम तक सीमित नहीं था. फिल्ममेकर ने उनके करियर को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई थी.

---विज्ञापन---
मिलाप के छलक पड़े आंसू

ऐसे संजय ने की थी मिलाप की मदद

CNN-News18 Showsha से बातचीत के दौरान भी मिलाप संजय गुप्ता को याद कर भावुक होते नजर आए. उन्होंने कहा कि संजय उनके गुरु थे और उनके करियर में उनका बहुत बड़ा योगदान था. मिलाप के मुताबिक, संजय गुप्ता ने उन्हें फिल्म ‘कांटे’ के जरिए पहला मौका दिया था. उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बेहद दुखद समय है और फिलहाल वह इस बारे में बात करने की स्थिति में नहीं हैं.

रोनित रॉय भी नहीं रोक पाए अपने आंसू

संजय गुप्ता के निधन से एक्टर रोनित रॉय भी बुरी तरह टूट गए. वह अपने भाई रोहित रॉय के साथ फिल्ममेकर के घर पहुंचे थे. सामने आए वीडियो में रोनित अपने आंसू रोकने की कोशिश करते नजर आते हैं, लेकिन दोस्त को खोने का गम उनकी आंखों से छलक पड़ता है. मिलाप और रोनित के इन वीडियो को देखकर फैंस भी भावुक हो रहे हैं.

रोनित रॉय के नहीं रुके आंसू

कैसे हुई संजय गुप्ता की मौत?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय गुप्ता शुक्रवार रात अपने घर के बाथरूम में गिर गए थे. इस दौरान उनके सिर में गंभीर चोट लगी और काफी खून बह गया. बताया गया है कि हादसे के समय परिवार के सदस्य सो रहे थे और उन्हें इसकी जानकारी नहीं हो सकी. शनिवार सुबह घटना का पता चलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई.

पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे संजय

जानकारी मिलते ही वर्सोवा पुलिस मौके पर पहुंची. शुरुआती जानकारी के अनुसार, संजय गुप्ता अपनी पत्नी, दो बच्चों और हाउस हेल्प के साथ वर्सोवा स्थित अपने बंगले में रहते थे. उनके निधन की खबर ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है.

---विज्ञापन---

इंडस्ट्री में शोक की लहर

संजय गुप्ता के जाने से बॉलीवुड ने एक ऐसे फिल्ममेकर को खो दिया है, जिन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए क्राइम, एक्शन और थ्रिलर की दुनिया में अलग पहचान बनाई. वहीं, उनके दोस्तों की आंखों से छलकते आंसू बता रहे हैं कि वह उनके लिए कितने खास थे.

First published on: Oct 31, 2026 05:49 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो