Saturday, 31 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

संजय गुप्ता लव स्टोरी: तलाक देकर तोड़े थे सारे रिश्ते, अगल होते ही तड़पाने लगी पत्नी की याद, फिर दोबारा रचाई शादी

Sanjay Gupta Love Story: फिल्ममेकर संजय गुप्ता अब हमारे बीच नहीं रहे. आज हम आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में बताने वाले हैं, जो कि काफी फिल्मी है.

Sanjay Gupta Love Story: बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर संजय गुप्ता अब हमारे बीच नहीं रहे. उनका 30 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया. हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में देने वाले संजय गुप्ता ने महज 57 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. संजय गुप्ता इंडस्ट्री के एक ऐसे फिल्ममेकर हैं, जो अक्सर अपनी फिल्मों की कहानी और उनकी सफलता को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में लोगों को बहुत ही कम जानकारी है. लेकिन आज हम आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में बताने वाले हैं, जो कि काफी यूनिक और फिल्मी है.

तलाक देकर तोड़े थे सारे रिश्ते

‘शूटआउट एट वडाला’, ‘जिंदा’ और ‘काबिल’ जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले डायरेक्टर संजय गुप्ता ने 22 साल की उम्र में 18 अगस्त, 1997 को अनुराधा गुप्ता से शादी रचाई थी. शादी के बाद दोनों के बीच कुछ सालों तक रिश्ता बहुत अच्छे से चलता रहा. लेकिन फिर साल 2003 में दोनों अलग हो गए और उनका तलाक हो गया. तलाक के बाद दोनों एक-दूसरे के बिना नहीं रह पाए. शादी और रिश्ता खत्म होने के बाद भी दोनों एक-दूसरे के कॉन्टैक्ट में बने रहे.

---विज्ञापन---

फिर दोबारा रचाई उसी से शादी

अनुराधा गुप्ता से तलाक के बाद भी संजय कभी अपनी लव लाइफ में आगे नहीं बढ़ पाए. इसके अलावा, वो हमेशा ही अनुराधा का साथ तलाशने लगे. इसी वजह से उन्होंने दोबारा अनुराधा गुप्ता को अपनी जिंदगी में लाने की कोशिश की. फिर साल 2009 में दोनों ने एक बार फिर शादी कर ली. इतने सालों में, दोनों ने अपने अलग होने के कारणों और आखिरकार उन्हें वापस साथ लाने के बारे में खुलकर बात की है.

तड़पाने लगी पत्नी की याद

उन्होंने बताया कि उनकी शादी टूटी. इसमें सिर्फ संजय की गलती नहीं थी. वो दोनों इसके लिए जिम्मेदार थे. अनुराधा ने कहा, ‘मैं उस पॉइंट पर पहुंच गई थी, जहां मुझे लगा कि अब मुझसे नहीं होगा. मुझे ये भी नहीं लगता था कि संजय का अफेयर चल रहा है, क्योंकि मुझे उन पर विश्वास था. लेकिन हमारे बीच कुछ तो था, जो काम नहीं कर पाया. मैंने हमेशा दूसरों के बजाय अपने पति पर यकीन किया है. हम दोनों अलग होने के बाद भी हमेशा टच में थे. वो अक्सर हर 6 महीने और सालभर में मुझसे कहा करते थे कि चलो यार साथ आ जाते हैं. मेरी फैमिली भी उन्हें काफी पसंद करती थी. तलाक के बाद भी हम दोनों सिंगल थे. इसलिए हमने दोबारा शादी कर ली.’

First published on: Oct 31, 2026 03:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो